,

भोपाल: NSUI ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, नर्मदा अंचल में विश्वविद्यालय और छात्र संघ चुनावों की मांग

Author Picture
Published On: 30 January 2026

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) में शुक्रवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को छात्र हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन NSUI प्रदेश सचिव अमन पठान के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

NSUI प्रदेश सचिव अमन पठान ने बताया कि नर्मदा अंचल जैसे बड़े ऐतिहासिक क्षेत्र में शासकीय विश्वविद्यालय का अभाव छात्र जीवन और शिक्षा व्यवस्था पर गहरा असर डाल रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों के बिना छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज दबाई जा रही है।

NSUI ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

  • नर्मदा अंचल में शासकीय विश्वविद्यालय की स्थापना।
  • प्रदेश भर में छात्र संघ चुनावों की तत्काल बहाली।
  • माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करना या किसी प्रमुख ऑडिटोरियम/भवन का नाम उनके नाम पर रखना।

अमन पठान ने आगे कहा कि MCU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में महात्मा गांधी की प्रतिमा या उनके नाम पर शैक्षणिक स्थल होना विद्यार्थियों को नैतिकता, सत्य और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगा। इससे छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना विकसित होगी।

जन चेतना पदयात्रा

NSUI ने स्पष्ट किया कि इन मांगों को लेकर संगठन प्रदेश स्तर पर लगातार संघर्ष कर रहा है। वर्तमान में NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में नरसिंहपुर से नर्मदापुरम तक “जन चेतना पदयात्रा” निकाली जा रही है। इस पदयात्रा में नर्मदा अंचल में शासकीय विश्वविद्यालय की स्थापना एक प्रमुख मांग के रूप में शामिल है।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र और संगठन

ज्ञापन सौंपते समय विश्वविद्यालय के छात्र, NSUI कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। NSUI का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की आवाज़ को सीधे सरकार तक पहुँचाना और उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp