1300 करोड़ कमाकर भी नहीं रुकी ‘धुरंधर’, कमाई में रचा इतिहास

Author Picture
Published On: 8 February 2026

साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों की बात हो और ‘धुरंधर’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब कमाई के मामले में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो पिछले कई सालों में बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए भी सपना रहा है। 1300 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड बिजनेस करने के बाद अब यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। ‘धुरंधर’ की खास बात यह रही कि गल्फ देशों में थिएटर रिलीज पर बैन के बावजूद फिल्म की रफ्तार कहीं नहीं रुकी। जहां थिएटर में इसने जबरदस्त कलेक्शन किया, वहीं OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही यह ट्रेंडिंग में नंबर 1 पर पहुंच गई।

आज के दौर में जहां कई बड़ी फिल्में थिएटर के बाद OTT पर ठंडी पड़ जाती हैं, वहीं ‘धुरंधर’ ने यह साबित कर दिया कि मजबूत कहानी और दमदार प्रेजेंटेशन हर प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

‘धुरंधर’

दुनियाभर से फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में फिल्म ने करीब 1004 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि ओवरसीज मार्केट से इसे 33 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 275 करोड़ रुपये की कमाई हुई। अब अगर टैक्स और सिनेमाघर मालिकों का हिस्सा निकाल दिया जाए, तो मेकर्स के खाते में भारत से करीब 360 करोड़ और विदेशों से लगभग 125 करोड़ रुपये पहुंचे।

फायदा

सिर्फ थिएटर ही नहीं, फिल्म ने डिजिटल दुनिया में भी शानदार कमाई की। ‘धुरंधर’ के डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स करीब 140 करोड़ रुपये में बिके। इन सबको मिलाकर फिल्म की कुल रिकवरी लगभग 625 से 650 करोड़ रुपये के बीच पहुंच गई। शुरुआत में ‘धुरंधर’ को एक ही पार्ट में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन फिल्म की लंबाई और कहानी की गहराई को देखते हुए मेकर्स ने इसे दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया। दोनों पार्ट्स का कुल बजट करीब 400 करोड़ रुपये रखा गया।

पहले पार्ट की बात करें तो इसकी प्रोडक्शन और मार्केटिंग कॉस्ट मिलाकर बजट करीब 250 करोड़ रुपये रहा। अगर 650 करोड़ की रिकवरी में से यह खर्च निकाल दिया जाए, तो फिल्म को करीब 400 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। इसी के साथ ‘धुरंधर’ ने बॉलीवुड की सबसे मुनाफेदार फिल्म का तमगा अपने नाम कर लिया।

इन फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

मुनाफे के मामले में ‘धुरंधर’ ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसने शाहरुख खान की ‘पठान’, यश की ‘केजीएफ 2’, और जूनियर एनटीआर व राम चरण की ‘RRR’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp