,

भोपाल छात्रा रेप मामला: सह आरोपी माज खान से पूछताछ तेज, तीन कारें जब्त

Author Picture
Published On: 10 February 2026

भोपाल में 11वीं कक्षा की छात्रा से रेप, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने के गंभीर मामले में पुलिस ने सह आरोपी माज खान से पूछताछ तेज कर दी है। सोमवार रात पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीन कारें जब्त की हैं। इन कारों का इस्तेमाल अपराध के दौरान किया गया था।

पुलिस के मुताबिक जब्त की गई कारों में मारूति सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि माज के साथी ओसाफ अली खान ने अलग-अलग स्थानों पर इन वाहनों में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस इन वाहनों की फोरेंसिक जांच भी करवा रही है।

भोपाल छात्रा रेप मामला

इस मामले में इस्तेमाल की गई एक थार गाड़ी अब भी फरार है। कोहेफिजा थाना पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में रवाना की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही थार को भी जब्त कर लिया जाएगा और उससे जुड़े सबूत जुटाए जाएंगे।

पुलिस का कहना है कि माज खान अपने मोबाइल फोन को लेकर लगातार गुमराह कर रहा है। पूछताछ में उसने दावा किया कि वह अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत के लिए गया था। वहीं उसे इस मामले में नाम सामने आने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने मोबाइल फोन तोड़कर जंगल में फेंक दिया।

वीडियो शेयर करने की बात कबूली

हालांकि, पूछताछ के दौरान माज ने यह स्वीकार किया है कि छात्रा का वीडियो उसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शेयर किया था। पुलिस अब इन दोनों युवकों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने किसी और छात्रा को तो अपना शिकार नहीं बनाया। इस बिंदु पर डिजिटल सबूत, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में दर्ज धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है और हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp