,

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 495 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Author Picture
Published On: 13 February 2026

भोपाल क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 495 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंदपुरा इलाके में टीआईटी मैदान के खंडहर के पास दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में चरस है। बताया गया था कि दोनों ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं और मौका मिलते ही सौदा कर फरार हो सकते हैं।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 495 ग्राम चरस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है।

भोपाल क्राइम ब्रांच

पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम शेख आरिफ पिता शेख फारुख (44) निवासी कोठी बाजार थाना क्षेत्र, जिला बैतूल बताया। दूसरा आरोपी राजा मियां पिता मो. जमील (51) निवासी फरहतअफ्जा, ऐशबाग, भोपाल का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। आगे की पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और किन-किन लोगों को सप्लाई की जानी थी।

भोपाल क्राइम ब्रांच का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे से बचाने और अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बरती जा रही है। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे की गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp