पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से MP के मौसम में फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को Gwalior, Sheopur, Morena, Bhind, Datia, Niwari, Tikamgarh और Neemuch में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, Bhopal और Indore में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। Khandwa और Khargone में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके अलावा Dhar, Guna, Raisen, Ratlam, Ujjain, Damoh, Jabalpur, Khajuraho, Mandla, Narsinghpur, Sagar, Satna और Umaria में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया।
MP में रात में ठंडक बरकरार
दिन की गर्मी के बीच रात में ठंड का असर बना हुआ है। Katni जिले के Karaundi में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। Pachmarhi में 9.2 डिग्री, Rewa में 9.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 11.5 डिग्री, ग्वालियर में 11.7 डिग्री, भोपाल में 13 डिग्री, उज्जैन में 13.5 डिग्री और जबलपुर में 14.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ही प्रदेश दो बार बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का सामना कर चुका है। इससे कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ था और सरकार ने सर्वे भी कराया था। अब एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। India Meteorological Department के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन तक बना रह सकता है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
