अक्षय कुमार अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कोविड के बाद से वह लगातार फिल्में लेकर आ रहे थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धूम नहीं मचा पा रहे थे। हालांकि आप उनकी फिल्म को जो तारीफ मिल रही है उसके बाद लग रहा है कि खिलाड़ी कुमार की किस्मत जगाने वाली है।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है। यह अक्षय के करियर की सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने में तो नाकामयाब रही है लेकिन फिर भी दर्शक इसकी तारीफ जरुर कर रहे हैं। चल जान लेते हैं कि इस फिल्म का हाल क्या है।
अक्षय की फिल्मों की ओपनिंग
जॉली एलएलबी 3 अक्षय कुमार की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है लेकिन यह सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली कोर्टरूम ड्रामा सीरीज नहीं बन पाई है। अक्षय किचन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली थी उनमें रजनीकांत और अक्षय की 2.0 है जिसमें वह विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म ने 64 करोड़ की ओपनिंग की थी।
इसके बाद मिशन मंगल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 29.16 करोड़ कमाए थे। तीसरे नंबर पर सूर्यवंशी ने 26.29 करोड़ चौथे नंबर और 25.25 करोड़ के साथ गोल्ड और पांचवा नंबर पर कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 में पहले दिन 24.35 करोड रुपए कमाए थे।
120 करोड बजट
जॉली एलएलबी 3 को 120 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। अक्षय कुमार की 11वीं ऐसी फिल्म है जिसने डबल डिजिट की ओपनिंग ली है। फिल्म ने शुरुआत तो अच्छी की है लेकिन वीकेंड पर यह धमाका करती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
