फिल्म बॉर्डर में सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी की जोड़ी ने खूब धूम मचाई थी। अब इसके सीक्वल यानी बॉर्डर 2 में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को देखा जाने वाला है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। इस शानदार मिलिट्री ड्रामा से एक्टर के किरदार की झलक सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। जो पोस्ट सामने आए हैं उसमें शेट्टी लड़ाई लड़ते दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे पर खून लगा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि दुश्मन उन्हें हिला नहीं पा रहा है। उनके हाथों में मिलिट्री गन है और वह ड्यूटी पर खड़े हैं।
अहान पांडे का इंटेंस लुक
पोस्ट में अहान जो लुक सामने आया है वह पूरी तरह से इंटेंस है। वह भारतीय सैनिकों हिम्मत को पेश करते दिखाई दे रहे हैं। किरदार का जो विजुअल सामने आया है वह हाईटेक सिचुएशन पर जोर देता दिखाई दे रहा है जो फिल्म में दिखाई गई भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान से जुड़ा हुआ है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है नेहरू से भी ज्यादा मजबूत तूफान से भी ज्यादा भयानक। बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में।
सुनील शेट्टी के काम को बढ़ाएंगे आगे
अहान का पोस्टर वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सनी देओल के फर्स्ट लुक इमेज के पॉजिटिव रिस्पांस के बाद रिवील किया गया है। इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर के रूप में काफी शानदार नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। पहले सुनील शेट्टी ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता था और अब उनके बेटे सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
View this post on Instagram
बॉर्डर 2 की कहानी
Border 2 की कहानी भारतीय सैनिकों की बहादुरी और जज्बे को सम्मान देने वाली है। इसका मकसद दर्शकों को एक ऐसे सफर पर ले जाना है जो उन्हें देशभक्ति, कुर्बानी और हिम्मत दिखाने का काम करें। पोस्टर रिलीज होने के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ चुकी है और अब वह 23 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म को अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनाया गया है। अहान के अलावा इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सनी देओल, मोना सिंह, मेघा राणा, सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों का कितना मनोरंजन करती है यह तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
