गोलमाल बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फ्रेंचाइजी के चार हिस्से रिलीज किया जा चुके हैं। कमर्शियल तौर पर इन चारों को बहुत सफलता मिली है। इसी बीच और खबर सामने आई है कि अजय देवगन गोलमाल 5 लेकर आ रहे हैं।
अजय देवगन की फिल्मों का दर्शक वैसे भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब गोलमाल 5 की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस पर जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है। चलिए जान लेते हैं कि कौन-कौन फिल्म में नजर आने वाला है।
गोलमाल 5 की शूटिंग
साल 2006 में रोहित शेट्टी ने गोलमाल फ्रेंचाइजी का आगाज किया था। इसके बाद समय-समय पर मूवी के अलग-अलग पार्ट रिलीज किए गए जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया। अब पांचवें भाग को लेकर खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक इसकी शूटिंग अगले साल मार्च के महीने में शुरू की जा सकती है। अजय देवगन के साथ करीना कपूर भी शूटिंग में मौजूद रहेंगे।
कास्ट को लेकर नहीं आई अपडेट
अजय देवगन और करीना कपूर का होना तो तय है लेकिन बाकी की कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई। यह कहां जा रहा है कि अरशद वारसी और तुषार कपूर फिल्म में जरूर नजर आएंगे। तुषार कपूर शुरुआत से ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। गोलमाल 5 में भी वह नजर आएंगे यह बात तय लग रही है। अब गोपाल और उनकी मंडली एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी।
नहीं हुआ अनाउंसमेंट
गोलमाल 5 को लेकर खबरें तो लगातार आ रही है लेकिन आधिकारिक घोषणा का फैंस को इंतजार है। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 में इसे ऑफिशियल अनाउंस किया जा सकता है।
