एक्ट्रेस बनने से पहले इंटर्न थी अनीत पड्डा, एजुकेशन के मामले में भी हैं आगे

Author Picture
Published On: 3 August 2025

मनोरंजन | अनीत पड्डा और अहान पांडे इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में चल रहे नाम है। इन दोनों को यह चर्चा  फिल्म सैयारा की वजह से मिल रही है। मोहित सूरी की इस रोमांटिक लव स्टोरी ने लोगों को दीवाना बना लिया है। फिल्म में एक्ट्रेस को वाणी के किरदार में देखा गया। उन्होंने खुद नहीं सोचा होगा कि यह फिल्म उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना देगी।

अनीत ने अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया है और वह नेशनल क्रश बन चुकी हैं। उनकी एक्टिंग भी कमाल की है जो साइंस को दीवाना बना रही है और लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं तक रहे। चलिए आज हम आपको उनके बारे में बहुत सी बातें बताते हैं।

अनीत पड्डा का डेब्यू

अनीत ने फिल्म सलाम वेंकी में साल 2022 से अपने एक्टिंग करियर को शुरू किया था। काजोल की इस फिल्म में उन्होंने विशाल जेठवा की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें वेब सीरीज बिग गर्ल्स डॉन्ट क्राई में देखा गया। इसके बाद सैयारा ने उन्हें रात-रात पापुलैरिटी दिला दी।

वायरल हुआ प्रोफाइल

सैयारा गर्ल को एक्टिंग करते तो आप लोगों ने देख लिया है लेकिन उनके पास और भी हुनर है। फिल्मी दुनिया में आने से पहले वह एक कंपनी में इंटर के रूप में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की लेनदेन प्रोफाइल सामने आई थी जिसमें उनकी एजुकेशन और वर्क फ्रंट की जानकारी दी गई है।

कहां करती थी काम

अनीत अमृतसर से हैं और उनकी शुरुआती पढ़ाई वहीं से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री ली। प्रोफाइल में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक वह एयरलाइन कंपनी विस्तार में हुमन रिसोर्स में इंटर्न के तौर पर थी। इसके अलावा, वह सॉन्ग राइटर और सिंगर भी रह चुकी हैं।

बढ़ गए अनीत के फैंस

जब से एक्ट्रेस को सही आ रहा में देखा गया है उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं पड़ रही है। मोहित सूरी की फिल्म ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2.3 मिलियन पहुंच चुकी है। अब उन्हें फातिमा सना शेख के साथ एक वेब सीरीज में देखा जाने वाला है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp