सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अब एक्टर का जन्मदिन हो और फैंस को किसी तरह का सरप्राइज ना मिले ऐसा भला कैसे हो सकता है। जहां एक तरफ भाईजान को अपने जन्मदिन की बधाइयां मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भी अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है।
पहले यह बताया जा रहा था कि सलमान के बर्थडे पर उनकी फिल्म किक 2 की अनाउंसमेंट होगी। लेकिन अब एक्टर ने फैंस को नया सरप्राइज़ दिया है। उनकी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर आउट कर दिया गया है। जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।
आर्मी ऑफिसर बने सलमान
इसके पहले आई सलमान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। बैटल ऑफ़ गलवान के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। आर्मी ऑफिसर के किरदार के लिए उन्होंने कठोर ट्रेनिंग की। बर्फीले पानी में शूटिंग करने के साथ लद्दाख की ऊंचाइयों पर जाकर शूट करते दिखाई दिए।
फिल्म का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह आर्मी ऑफिसर बनकर हाथ में बंदूक की जगह लठ्ठ लेकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन, आंखों के इशारे और टीम को अलर्ट करने वाला हर सीन शानदार है।
असली है कहानी
आपको बता दें कि बैटल ऑफ बलवान 2020 में चीन और भारत के बीच हुए असली युद्ध पर बनाई गई कहानी है। यहां दोनों देशों के सैनिकों के बीच बिना बंदूक के डंडों और पत्थरों से हाथापाई हुई थी। वीडियो देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा सफलता का बिगुल बज गया। दूसरे ने कहा भारत माता की जय। एक ने कहा बैटल ऑफ बलवान का टीजर एपिक है।
