2025 में OTT पर छाया इन वेब सीरीज का जलवा, सबसे ज्यादा की गई सर्च

Author Picture
Published On: 8 December 2025

दर्शकों के मनोरंजन के लिए बड़े पर्दे के अलावा ऑनलाइन भी बहुत कुछ उपलब्ध है। साल 2025 की बात करें तो बड़ी स्क्रीन के अलावा OTT प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्म और वेब सीरीज रिलीज की गई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लगभग सारी कहानियां दर्शकों के लिए पेश की गई।

वैसे तो हर हफ्ते एंटरटेनमेंट का डोज पेश किया जाता है। लेकिन कुछ ही कहानियां होती हैं, जो लोगों के दिलों पर राज कर पाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही सीरीज के बारे में बताते हैं जिन्हें दर्शकों में बहुत पसंद किया। इन्हें गूगल पर भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। अगर आपने अब तक इनका आनंद नहीं लिया है तो आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन्हें देख सकते हैं। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

पंचायत

पंचायत एक ऐसी वेब सीरीज है जो पहली बार नहीं बल्कि पिछले तीन सीजन से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इस साल इसका चौथा सीजन रिलीज किया गया, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। इस सीजन में फुलेरा में चल रही राजनीति और चुनाव के बारे में दिखाया गया है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

स्क्विड गेम

जिंदगी और मौत का खेल दिखाने वाली ये सीरीज हर किसी के रोंगटे खड़े कर देती है। अब तक इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। तीनों की कहानी काफी दिलचस्प रही जो फैंस को पसंद आई। अगर आपने अब तक इसे स्ट्रीम नहीं किया है तो यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने इस सीरीज के जरिए अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। किसी ने इस बात का अंदाजा नहीं लगाया था कि इस कहानी को जबरदस्त प्यार मिलेगा। इसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और रोमांच सब कुछ भर भरकर डाला गया है। इस सीरीज में राघव जुयाल, शहर बांबा, लक्ष्य और आन्या सिंह जैसे कलाकारों ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया है। इसमें सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों को अपने कैमियो से ऑडियंस का दिल जीतते हुए देखा गया।

पाताल लोक

अगर आप उन दर्शकों में से हैं जिन्हें सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर चीजें देखना पसंद है तो यह सीरीज आपके लिए है। जयदीप अहलावत ने इसमें अपनी एक्टिंग वर्सेटिलिट दिखाई है। इसमें नागालैंड की कहानी दिखाई गई है जहां एक हाई प्रोफाइल मर्डर हो जाता है। पूरी कहानी इस हत्या और उसके कारण के इर्दगिर्द घूमती है।

स्पेशल ऑप्स

अगर आपको जासूसी, एक्शन, क्राईम और थ्रिल देखना पसंद है तो यह सीरीज आपके लिए है। जियो हॉटस्टार पर मौजूद ये कहानी स्पेशल ऑफिसर हिम्मत सिंह और उनकी टीम की है। इस रोल को के के मेनन ने बहुत शिद्दत के साथ निभाया है। 2025 में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया गया। अपनी रिलीज के साथ इसने धमाल मचा दिया। गूगल पर भी यह सर्च करने में काफी आगे रही।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp