भय से कांप उठेगी रूह, जल्द रिलीज होगी सच्ची घटना पर आधारित ये हॉरर थ्रिलर

Author Picture
Published On: 11 December 2025

हर तरह की फिल्मों के अपने दर्शक होते हैं। किसी को कॉमेडी फिल्में देखना पसंद होता है तो कोई एक्शन और हॉरर पसंद करता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिससे हॉरर थ्रिलर पसंद है तो ऐसी कहानी कहानी है जो आपका इंतजार कर रही है।

बड़े पर्दे से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक डरावनी और भूतिया वेब सीरीज काफी पसंद की जाती है। अब ऑडियंस के बीच नया डर पेश किया जाने वाला है। दरअसल जल्द ही एक वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज की जाने वाली है। सच्ची घटना पर आधारित यह कहानी भारत के पहले पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की कहानी को दर्शाने वाली है। इसका ट्रेलर इतना खौफनाक है कि आपकी रूह कांप जाएगी। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कहां देख सकते हैं।

OTT पर आएगी हॉरर वेब सीरीज

जिस हॉरर वेब सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम भय द गौरव तिवारी मिस्ट्री है। इसमें करण टैकर गौरव की किरदार में दिखाई देंगे। यह सच्ची घटना से आधारित हॉरर थ्रिलर है। बता दें कि गौरव तिवारी भारत के पहले पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे जो आत्माओं भूत प्रेत, अलौकिक और असामान्य घटनाओं की जांच करते थे।

सच्ची घटना की कहानी

इस वेब सीरीज को गौरव के जीवन पर बनाया गया है। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है जिसे ऑडियंस की तरफ से काफी सराहना मिली है। 12 दिसंबर को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। इसमें आपको बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। ट्रेलर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है और अब इसकी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है।

रहस्यमय तरीके से हुई थी मौत

पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी के जीवन पर इस कहानी को बनाया गया है। बिहार के पटना के रहने वाले थे। अपने जीवन में उन्होंने कहीं हॉरर थ्रिलर कैसे की जांच की थी। 17 जुलाई 2016 को 31 साल की उम्र में रहस्यमय तरीके से उनकी मौत हो गई थी। उनका शव दिल्ली के द्वारका स्थित फ्लैट में मिला था। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनका देहांत आत्माओं के प्रकोप से हुआ था। सच क्या है यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन यह कहानी आपको उनके जीवन के करीब लेकर जाएगी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp