बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा चल रहा है। पिछले वीकेंड के बाहर में बिग बॉस के घर में सलमान खान की जगह फराह खान को देखा गया। दरअसल सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं जिसकी वजह से शो की होस्ट फराह खान थी।
फराह खान ने इस बार भी अपने अंदाज में घर वालों को रियलिटी चेक दिया। कुनिका सदानंद को उन्होंने कंट्रोलिंग रवैया को लेकर चेताया। उन्होंने कुनिका को जीशान की थाली से खाना निकालने वाली हरकत पर खूब बातें सुनाई। इसके अलावा तान्या के साथ हुए उनके झगड़े पर भी बातचीत की।
नेहल की लगाई क्लास
शनिवार के बाद रविवार को भी वीकेंड के वार का दिन होता है। इसका एक प्रोमो सामने आया है जिसमें फराह खान नेहल की क्लास लगाते दिखाई दे रही हैं। दरअसल टास्क के दौरान उन्होंने अमाल पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। इस पर फरहान है उन्हें कहा कि ऐसा भी क्या बड़ा हो गया जो तुम इतनी देर तक रोई। इस दौरान अमाल और नेहल की बहस भी हुई।
कौन होगा घर से बेघर
नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर वालों ने मृदुल तिवारी आवेज दरबार, नतालिया और नगमा को नॉमिनेट किया है। शनिवार को फरार ने कहा आज कोई भी बाहर नहीं जाएगा लेकिन कल जा सकता है इसका यह मतलब है कि आज किसी का एलिमिनेशन हो सकता है।
अक्षय और अरशद की महफिल
इस बार वीकेंड का वार जॉली एलएलबी 3 की टीम के नाम दिखाई दे रहा है। अक्षय और अरशद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। बीते दिन दोनों कलाकारों ने घर वालों को एंटरटेन करते हुए उनके साथ गेम खेलें। आज के प्रोमो में सौरभ शुक्ला नजर आए हैं। इसे देखकर लग रहा है कि वीकेंड के वार का मजा दोगुना होने वाला है।
