लंबे समय के इंतजार के बाद Bigg Boss सीजन 19 को अपना विनर मिल गया है। टेलीविजन का चहेता चेहरा गौरव खन्ना इस शो के विजेता रहे। लगभग साढ़े तीन महीने तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया है। शो में टॉप 5 के नाम सामने आने के बाद से ही गौरव के विजेता होने के कयास लगाए जा रहे थे।
ग्रैंड फिनाले में टॉप 2 फाइनलिस्ट के तौर पर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट का नाम सामने आया। यह दोनों ही सितारे स्टेज पर सलमान खान के पास पहुंचे। इसके बाद भाईजान ने अपने चिर परिचित अंदाज में विनर का अनाउंसमेंट किया। बहुत आखरी तक वह दोनों फाइनलिस्ट का हाथ पकड़े रहे हैं और आखिर में गौरव खन्ना का हाथ उठाकर उन्हें विजेता घोषित किया।
गौरव खन्ना बने Bigg Boss 19 के विनर
गौरव खन्ना वैसे तो लंबे समय से छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं लेकिन अनुपमा के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। शो में अनुष्का किरदार निभा कर उन्होंने घर-घर में अपनी जगह बना ली। जब वह सीजन 19 में शामिल होने के लिए स्टेज पर पहुंचे तब दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आए थे। 24 अगस्त 2025 को यह शो शुरू हुआ था जिसमें एक्टर ने अपना जबरदस्त खेल दिखाया। अपने बेहतरीन खेल के जरिए वो विनर बनने में कामयाब रहे।
कौन रहा रनरअप
फाइनल की लिस्ट में गौरव खन्ना के साथ फरहाना भट्ट का नाम देखने को मिला। यह दोनों टॉप 2 कंटेस्टेंट रहे जिसमें से गौरव के हाथ में फिनाले की ट्रॉफी गई। तीसरे नंबर पर स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे रहे। चौथा नंबर तान्या मित्तल और पांचवा अमाल मलिक का रहा।
लोगों ने दी बधाइयां
जैसे ही यह खबर सामने आई कि गौरव खन्ना इस शो के विनर बन गए हैं। सोशल मीडिया पर जैसे बधाईयों का तांता लग गया। फैंस से लेकर एक्टर के दोस्त और करीबी उन्हें जमकर बधाइयां देते हुए दिखाई दिए। हर कोई यही बोल रहा है कि वह वाकई में शो जीतने के लायक है। इस बार बिग बॉस सीजन 19 का फाइनल काफी शानदार रहा क्योंकि सिनेमा जगत के कई सितारे यहां पर मौजूद थे। इनमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, पवन सिंह और सनी लियोनी जैसे नाम शामिल हैं।
कितनी रही प्राइस मनी
बिग बॉस के हर सीजन में शो के विनर को केवल ट्रॉफी ही नहीं बल्कि मोटी प्राइस मनी भी दी जाती है। इस बार चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ एक्टर को 50 लाख रुपए दिए गए हैं। आपको बता दें कि गौरव खन्ना ने इस साल इतिहास भी रच दिया है। दरअसल उन्होंने 12 महीने के अंदर दो रियलिटी शो में हिस्सा लेकर दोनों की ट्रॉफी अपने नाम की है। बिग बॉस 19 से पहले उन्हें सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का हिस्सा बनते हुए देखा गया था। वह इस शो के विजेता साबित हुए थे।
