बिग बॉस सीजन 19 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। नहले इस सीजन की ऐसी कंटेस्टेंट है जो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही हैं। उन्हें सबसे ज्यादा अगर लाइमलाइट मिल रही है तो वह उनकी लड़ाई की वजह से मिल रही है। तभी वह दाल चावल पर लड़ लेती है तो कभी उन पर फरहाना भट्ट को भड़काने का आरोप लगाया जाता है।
अब एक बार फिर नेहल चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने सिंगर और को कंटेस्टेंट अमाल मलिक पर गंभीर आरोप लगा दिया है। कैप्टंसी टास्क में नेहल ने अमाल पर उन्हें गलत तरीके से छूने का इल्जाम लगा दिया। इसके बाद सिंगर कोई इमोशनल होते हुए देखा गया।
नेहल का अमाल पर आरोप
बताते हैं कि बीते एपिसोड में कैप्टंसी टास्क हुआ था। टास्क में एक ब्लू टीम और एक रेड टीम थी। दोनों में दो-दो कंटेस्टेंट को लेखक और डस्टर बनाया गया था। ब्लू टीम की राइटर नेहल थी और अमाल रेड टीम से खेल रहे थे। वो डस्टर बनाकर उनका नाम मिटा रहे थे जो शो में रहने के लिए लायक नहीं है।
अमाल को आ गया रोना
नेहल बोर्ड पर नाम लिख रही थी और अमाल उसे मिटाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच धक्का मुक्की होने लगी और नेहल ने रोते हुए सिंगर पर गलत तरीके से चुने का आरोप लगाया। अमाल बार-बार उन्हें सॉरी बोलते दिखाई दिए लेकिन वह सीन क्रिएट कर रही थी। इस पर जीशान से बात करते हुए अमाल को रोना आ गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है। इस पर ज्यादातर घर वाले सिंगर का साथ देते हुए दिखाई दिए। गौरव और तान्या ने कहा कि उन्हें सॉरी बोलने की जरूरत नहीं थी।
सोशल मीडिया पर नेहल की क्लास
घर वाले नहीं बल्कि फैंस भी सिंगर का साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। नेहल का वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें वह टास्क में अमाल के ऊपर चढ़ रही है। लोगों ने उन पर वूमेन कार्ड खेलने का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर लताड़ लगाई है। एक यूजर ने कहा जब नेहल ने उस हिट किया तब भी वह शांत था। उन्होंने दोबारा उन पर इल्जाम लगाया लेकिन उन्होंने कुछ गलत नहीं किया झूठा इल्जाम कभी-कभी मासूम जिंदगी को बर्बाद कर देता है।
एक यूजर ने कहा वूमेन कार्ड का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है और इसे असली नारीवाद को ठेस पहुंचती है यह बहुत निराशाजनक है। दूसरे ने कहा अब सहमति पर इतनी बातें कहां है। नेहल जैसी औरत असल मुद्दों को गंभीरता से लेना मुश्किल बना देती हैं। इस तरह से वूमेन कार्ड का इस्तेमाल करना बहुत गलत है। इस तरह के कई कॉमेंट नजर आ रहे हैं।
