Bigg Boss 19 में नजर आएगा Splitsvilla का ये सितारा, कन्फर्म हुई एंट्री

Author Picture
Published On: 12 August 2025

मनोरंजन | Bigg Boss इंडियन टेलीविजन का एक ऐसा रियलिटी शो है जिसके हर सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है। सीजन 19 को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है और 18 साल बाद इस शो के लोगो को भी बदल दिया गया है। इतना ही नहीं इस बार का सीजन 3 महीने नहीं बल्कि 5 महीने से ज्यादा चलने वाला है।

जब से इसका प्रोमो वीडियो सामने आया है तब से कंटेस्टेंट के नाम की चर्चा भी चल रही है। दर्शक जान लेना चाहते हैं कि इस बार उन्हें कौन से कलाकार शो में नजर आने वाले हैं। इसी भी चेक पॉपुलर मॉडल और स्प्लिट्सविला के कंटेस्टेंट के शो में आने की जानकारी सामने आई है।

Bigg Boss 19 में आएगा ये सितारा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बिग बॉस कलर्स के साथ जिओ हॉटस्टार पर आने वाला है। OTT पर इस बार शो टीवी से पहले दस्तक देने वाला है। पुराने कंटेस्टेंट की वापसी को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। इस शो से स्प्लिट्सविला फेम खनक वाघवनी का नाम जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें अप्रोच किया गया है और एंट्री भी लगभग कंफर्म हो गई है। बिग बॉस का यह ऑफर उन्हें सही लगा है और वह शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

ये सितारे आएंगे नजर

खनक के अलावा कई सारे सितारे हैं जो बिग बॉस सीजन 19 में दिखाई दे सकते हैं। 24 अगस्त से यह शो शुरू होगा। बताया जा रहा है कि कई सारे पॉपुलर सितारों को ऑफर दिया गया है जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के मुनमुन दत्ता, गुरु चरण सिंह और शैलेश लोढ़ा भी शामिल हैं। इसके अलावा जन्नत जुबेर, पूरव झा, फैसल शेख, अपूर्वा मुखर्जी जैसे सितारों का नाम भी शो से जुड़ चुका है।

शानदार था प्रोमो

कुछ दिनों पहले शो की घोषणा करते हुए सलमान खान का एक प्रोमो शेयर किया गया था। इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि इस बार बिग बॉस नहीं बल्कि घर वालों की सरकार चलने वाली है। भाईजान का पूरा लुक भी एक नेता की तरह नजर आ रहा था। शो की थीम काफी अलग दिखाई दे रही है अब इसमें कौन से ट्विस्ट आते हैं यह देखने वाली बात होगी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp