मनोरंजन | देशभर में स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन धूमधाम से किया जा रहा है। सुबह से ही जगह-जगह ध्वजारोहण के कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजनों का दौर देखने को मिला। बॉलीवुड भी देशभक्त के रंग डूबा हुआ नजर आया। सेलिब्रिटीज अलग-अलग अंदाज में फंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए दिखाई दिए।
बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने अपने फैंस को बधाई दी और बदले में उन्हें भी प्यार और शुभकामनाएं मिली। अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ, विक्रांत मैसी, प्रियंका चोपड़ा, काजोल सभी ने आजादी के पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। चलिए देख लेते हैं कि इन्होंने अपनी पोस्ट में क्या कहा है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने समुद्र तट की सफाई करते हुए सफाई कर्मियों की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि जब हम पैरों के तले जमीन की फिक्र करते हैं तो आजादी और भी ज्यादा चमकदार लगती है। मैं बीच पर वॉलीबॉल खेल रहा था तभी मेरी मुलाकात इन असर जिंदगी के नायकों से हुई। यह हमारे समुद्र को साफ रख रहे हैं। सभी मुस्कुरा रहे हैं वह भी पूरे दिल से। एक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी ने हिंदी में लिखी पोस्ट से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा मेरा भारत, मेरी जान, मेरा गौरव। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत शुभकामनाएं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने तिरंगे की एक वीडियो शेयर करते हुए सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह तिरंगे के साथ बैकफ्लिप लेते नजर आ रहे हैं।
इन कलाकारों ने दी शुभकामनाएं
इनके अलावा, सोनू सूद, काजोल, जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कलाकारों ने भी फैंस और देशवासियों को इंडिपेंडेंस डे की बधाई दी है।
