महाठग सुकेश ने जैकलीन को गिफ्ट किया बंगला, लेटर में किया RCB को खरीदने का दावा

Author Picture
Published On: 25 December 2025

महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। उसने इस बात का दावा किया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को क्रिसमस तोहफे के तौर पर उसने बेवर्ली हिल्स में एक नया घर दिया है। उसके इस दावे ने एक बार फिर हलचल मचा दी है।

बता दें कि इन दोनों का नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया था। सुकेश एक ठग है जिस पर जेल में रहते हुए करोड़ों की उगाही करने का आरोप है। ऐसा कहा जाता है कि उसने कई प्रतिष्ठित हस्तियों को अपना निशाना बनाया है। धोखाधड़ी के मामले में मीडिया का ध्यान कई बार अपनी और खींचा और जैकलीन से पूछताछ भी की गई।

सुकेश का बड़ा दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लेटर में सुकेश ने जैकलीन के लिए अपने प्यार का इजहार किया और उसके महंगे तोहफे की जानकारी दी। जैकलिन को बच्चे रहते हुए सुकेश ने कहा इस शुभ दिन पर मैं आपको लव नेस्ट भेंट करता हूं, बेवर्ली हिल्स में आपका नया हमारा नया घर। हां मेरी जान वही घर जो मैंने तुम्हारे लिए हमारे लिए बनाया था। इसके बारे में तुमने सोचा था वह कभी पूरा नहीं होगा। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैंने इसे तुम्हारे लिए पूरा किया और आज क्रिसमस के तोहफे में दे रहा हूं।

सुकेश यही नहीं रुका उसने कहा कि यह संपत्ति उनकी प्लानिंग से बहुत अधिक बड़ी है। लेटर में उसने लिखा जान यह हमारी पिछली प्लानिंग से बहुत बड़ा और बेहतर है। हमारे घर के चारों तरफ एक प्राइवेट जगह हमारा अपना 19 हॉल वाला गोल्फ कोर्स।

RCB को खरीदने की तैयारी

महाठग ने अपने लेटर में गिफ्ट का जिक्र तो किया है इसी के साथ यह दावा किया कि वह जैकलीन के एक और सपने को पूरा करने पर काम कर रहा है। उसने लिखा जान, एक और बात इस क्रिसमस के दिन मैं तुम्हारे लिए एक और सपने के बारे में बात करना चाहता हूं जिस पर मैं काम कर रहा हूं। वह आईपीएल टीम का मालिक बनाना। मैंने आरसीबी के लिए बोली लगा दी है और ईश्वर की कृपा से हमें इसमें हिस्सेदारी मिल जाएगी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp