मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित, PM मोदी ने दी बधाई

Author Picture
Published On: 20 September 2025

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार फिल्मी पुरस्कारों में सबसे खास माना गया है। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाने वाला है। यह सिनेमा जगत में देश का सर्वोच्च सम्मान है। 23 सितंबर 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में इसे एक्टर को दिया जाएगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि मोहनलाल की सिनेमैटिक जर्नी वीडियो को प्रेरित करती है। इस महान अभिनेता निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ सुपरस्टार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा मोहनलाल बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। दशकों से वह मलयालम सिनेमा में प्रकाश स्तंभ रहे हैं और केरल की संस्कृति के प्रति उनमें गहरी दीवानगी है। उन्होंने तेलुगु, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है।

400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

1960 में जन्में मोहनलाल एक भारतीय एक्टर और फिल्म मेकर है जो मूल रूप से मलयालम सिनेमा में काम करते हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। चार दशकों से ज्यादा के शानदार करियर के दौरान उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है। सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2001 में उन्हें पद्मश्रियों 2019 में पद्म भूषण भी मिल चुका है।

मिल चुके हैं 5 नेशनल अवॉर्ड

मोहनलाल ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में की थी। मलयालम फिल्म से 1978 में उन्होंने डेब्यू किया था लेकिन यह 25 साल तक रिलीज नहीं हुई। एक्टर का स्क्रीन डेब्यू मंजिल विरिजा पुक्कल से हुआ था। इसमें को निगेटिव किरदार में नजर आए थे। अब तक वह पेंच नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp