बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह के धुरंधर की धूम, देश ही नहीं विदेशी मार्केट में भी जमकर छापे नोट

Author Picture
Published On: 9 December 2025

रणवीर सिंह इन दिनों काफी ज्यादा फॉर्म में चल रहे हैं। शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन, विक्की कौशल और रणबीर कपूर जैसे सितारों को पीछे छोड़कर वह बॉक्स ऑफिस का किंग बनने की तैयारी में हैं। दरअसल, ऐसी बातें इसलिए चल रही है क्योंकि 5 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई उनकी फिल्म धुरंधर जबरदस्त तरीके से धूम मचा रही है।

धुरंधर को लेकर जो अपडेट सामने आ रही है उसके मुताबिक ये केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड बहुत तेजी से कमाई कर रही है। देश के साथ-साथ विदेश में भी इसकी कमाई की रफ्तार काफी ज्यादा है। बहुत ही कम समय में यह स्पाई थ्रिलर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। अब 200 करोड़ कमाने से फिल्म कुछ ही दूर रह गई है। चलिए जान लेते हैं कि इसने चार दिनों में कितने करोड़ का कलेक्शन किया है और कौन से रिकॉर्ड बना रही है।

बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

रणवीर सिंह अक्षय खन्ना और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर का कलेक्शन 32 करोड़ से शुरू हुआ था। दूसरे दिन यह आंकड़ा 44 को 95 करोड़ के कलेक्शन के साथ 77 करोड़ पर पहुंच गया। रविवार को फिल्म की कमाई तूफानी तरीके से हुई और केवल तीन दिनों के अंदर इसने दुनिया भर में 140 करोड रुपए कमा लिए। चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह किसी के भी होश उड़ा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म चार दिनों में 185.5 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। सिंगल डे में इसने 45 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

बजट से कितनी दूर

फिल्म 200 करोड़ की कमाई के आसपास पहुंच चुकी है लेकिन अपने बजट से यह अभी भी दूर है। जानकारी के मुताबिक देश के अलावा विदेशी ऑडियंस फिल्म की कहानी काफी पसंद कर रही है। 200 करोड़ का रिकॉर्ड कायम करने के लिए इससे 15 करोड़ और कमाने होंगे। हालांकि, जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है उसे देखकर इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

विवादों का मिल रहा फायदा

धुरंधर को ओवरसीज मार्केट में 34.5 करोड़ का बिजनेस करते हुए देखा जा चुका है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इसे न केवल कहानी बल्कि विवादों के चलते अच्छा बिजनेस मिल रहा है। फिल्म का बजट ढाई सौ करोड़ के आसपास है और 150 करोड़ तक पहुंच चुकी है। ऐसे में ये अपना बजट निकालने से थोड़ी ही दूर रह गई है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp