Golmaal 5 में एंट्री करेगा अजय देवगन का जिगरी दोस्त? कॉमेडी फ्रेंचाइजी में होने जा रही है सुपरस्टार की धमाकेदार एंट्री

Author Picture
Published On: 3 February 2026

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक ‘गोलमाल’ को लेकर फैंस का इंतज़ार अब और भी मज़ेदार होता जा रहा है। जैसे-जैसे Golmaal 5 से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं, वैसे-वैसे दर्शकों की एक्साइटमेंट भी दोगुनी हो रही है। अब इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर फिल्म गलियारों तक हलचल मचा दी है।

कहा जा रहा है कि इस बार अजय देवगन के साथ उनकी जिंदगी के सबसे करीबी दोस्त फिल्म में नजर आ सकते हैं वो भी एक अलग ही अंदाज़ में। चर्चा है कि ये सुपरस्टार गोलमाल 5 में विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे, लेकिन पूरी तरह कॉमेडी स्टाइल में।

Golmaal 5

गोलमाल फ्रेंचाइजी हमेशा से अपनी दमदार कास्ट और मज़ेदार केमिस्ट्री के लिए जानी जाती रही है। अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी और तुषार कपूर जैसे कलाकारों ने इस सीरीज़ को अलग ही पहचान दी। अब जब पांचवें पार्ट की तैयारी शुरू हो चुकी है, तो हर कोई यही जानना चाहता है कि इस बार नया क्या होने वाला है।

इसी बीच रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार की गोलमाल 5 में एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह इस फ्रेंचाइजी का अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज़ होगा।

क्या अक्षय कुमार बनेंगे गोलमाल 5 के विलेन?

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो रोहित शेट्टी इस बार कहानी में एक नया तड़का लगाने की तैयारी में हैं। खबर है कि अक्षय कुमार को नेगेटिव रोल के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि ये विलेन वाला किरदार गंभीर नहीं, बल्कि पूरी तरह से रोहित शेट्टी स्टाइल कॉमेडी से भरपूर होगा।

अजय देवगन और अक्षय कुमार की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों ने पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। ऐसे में अगर अक्षय गोलमाल 5 में खलनायक बनते हैं, तो कॉमेडी का लेवल काफी ऊपर जा सकता है फिलहाल इस खबर पर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

संभावित स्टारकास्ट

  • अजय देवगन
  • अक्षय कुमार (संभावित)
  • करीना कपूर
  • अरशद वारसी
  • शरमन जोशी
  • श्रेयस तलपड़े
  • कुणाल खेमू

वहीं सपोर्टिंग रोल में मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार फिल्म को और भी मज़ेदार बना सकते हैं।

गोलमाल फ्रेंचाइजी का अब तक का सफर

गोलमाल सीरीज़ की शुरुआत साल 2006 में हुई थी और देखते ही देखते यह दर्शकों की फेवरेट बन गई। साल 2017 में आया इसका चौथा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। इसके बाद से ही फैंस लगातार पांचवें पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब करीब 10 साल बाद Golmaal 5 को लेकर जो हलचल दिख रही है, उससे साफ है कि मेकर्स इसे किसी भी तरह से खास बनाना चाहते हैं।

हाल ही में निर्देशक रोहित शेट्टी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई थी, जब उनके घर पर फायरिंग की घटना और धमकियों की बात सामने आई। इस मुश्किल दौर के बावजूद रोहित शेट्टी ने हिम्मत नहीं हारी और वापस काम पर लौट आए। खबरों की मानें तो Golmaal 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और टीम पूरे फोकस के साथ फिल्म पर काम कर रही है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp