इस हॉरर सीरीज को देखने में छूट जाएंगे पसीने, तांडव करते नजर आएंगे भूत चुड़ैल

Author Picture
Published On: 23 December 2025

दर्शकों के मनोरंजन के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कई जॉनर पर काम करती है। हॉरर एक ऐसा जॉनर है जो हर सिनेमा प्रेमी को पसंद आता है। कुछ वेब सीरीज ऐसी भी है, जिन्हें अकेले देख पाना एक मुश्किल टास्क है।

आज हम आपका आठ एपिसोड की एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं जिसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। जब आप इसे देखेंगे तो आपको भूत चुड़ैल की भरमार देखने को मिलने वाली है। इसकी कहानी इतनी डरावनी है कि अकेले में देख पाना मुश्किल है।

खौफनाक सीरीज

जिस हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज की हम बात कर रहे हैं। उसकी रिलीज को 10 दिन से ज्यादा का समय गुजर गया है। यह अभी भी ओटीटी की मोस्ट वॉच सीरीज में ट्रेंड कर रही है। यह इतनी खौफनाक कहानी है के लिए व्यक्ति को मजबूत कलेजा चाहिए।

कैसी है कहानी

यह एक नौजवान लड़के की कहानी है जिसे प्रेत आत्मा दिखाई देती है। पहले तो कोई इस बात पर यकीन नहीं कर पाता लेकिन उसके साथ हवाई जहाज में कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से वह सोचने पर मजबूर हो जाता है। पायलट की नौकरी छोड़कर वह दूसरी दुनिया के लोगों यानी भूतों से संपर्क साधने लग जाता है। वह भटकी हुई आत्माओं की शांति के लिए यह सब करता है। उसका यही फैसला उसका दुश्मन बन जाता है और अंत में वह मर जाता है।

कौन-सी सीरीज

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वह करण टेकर की लेटेस्ट वेब सीरीज भय है। सच्ची घटना पर आधारित यह कहानी गौरव तिवारी की असल जिंदगी पर आधारित है जो घोस्ट हंटर थे। इसे आम अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp