बॉक्स ऑफिस पर मची कांतारा की धूम, अब OTT पर बिखरेगा ऋषभ शेट्टी का जलवा

Author Picture
Published On: 17 October 2025

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचाया है। वर्ल्डवाइड नाग 700 करोड रुपए के करीब का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कहानी लोगों को बहुत इंप्रेस कर रही है और हर कोई उसकी तारीफ करता दिखाई दे रहा है। 2 अक्टूबर को इसे कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में सिनेमाघर में रिलीज किया गया था।

कांतारा चैप्टर 1 अभी भी सिनेमाघर में धूम मचा रही है और दूसरी तरफ दर्शक इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस फिल्म को घर बैठे देखना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि यह कब रिलीज की जाने वाली है।

कब होगी रिलीज

जो लोग कांतारा चैप्टर वन की ऑनलाइन रिलीज का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाने वाला है। प्लेटफार्म ने फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। यह डील 125 करोड रुपए में होने की जानकारी सामने आ रही है।

फिल्म की रिलीज डेट

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 2025 ई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस लिस्ट में पहला नंबर यश की केजीएफ 2 का था लेकिन कांतारा ने इसे पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 30 अक्टूबर 2025 के आसपास इस फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। हिंदी बेल्ट के दर्शकों को फिलहाल इंतजार करना होगा क्योंकि इस फिल्म को पहले कन्नड़, तमिल, मलयालम और तेलुगु में रिलीज किया जाने वाला है। इन भाषाओं में रिलीज होने के लगभग 8 हफ्ते बाद इस फिल्म को हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

फैंस को है इंतजार

बता दें कि कांतारा को ऋषभ शेट्टी नहीं लिखा है और इसमें मुख्य भूमिका भी उन्होंने ही निभाई है। इस फिल्म में गुलशन देवैया, रुक्मणी और जय राम जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। यह 2022 में रिलीज हुई कांतारा का प्रीक्वल है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp