,

ग्वालियर की गलियों से शुरू हुआ कार्तिक आर्यन का एक्टिंग का सपना, बने बॉलीवुड का चार्मिंग चेहरा

Author Picture
Published On: 11 July 2025

ग्वालियर | मध्य प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है, जिसने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सितारे दिए हैं। इन सितारों ने दुनिया भर में नाम कमाया और साथ में मध्य प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। सलमान खान तो इंदौर से है इस बारे में सभी जानते हैं लेकिन उनके अलावा दूसरे कलाकार भी हैं जिनका मध्य प्रदेश से कनेक्शन है।

बॉलीवुड के सुपर चार्मिंग बॉय कार्तिक आर्यन भी मध्य प्रदेश से कनेक्शन रखते हैं। वह मध्य प्रदेश के खूबसूरत से शहर ग्वालियर से ताल्लुक रखते हैं। 22 नवंबर 1990 को उनका जन्म इसी शहर में हुआ था। चलिए आज हम आपको उनके एमपी से कनेक्शन और करियर जर्नी के बारे में बताते हैं।

कार्तिक आर्यन का असली नाम

कार्तिक आर्यन मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से हैं और उनका असली नाम कार्तिक तिवारी है। वह मिडिल क्लास फैमिली से है और उनकी मम्मी पापा हेल्थ सेक्टर से जुड़े हुए हैं। जब एक्टर पढ़ाई कर रहे थे उस समय ही उन्हें एक्टिंग का शौक लग गया था। 12वीं के बाद वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए नवी मुंबई गए और यहां पर धीरे-धीरे मॉडलिंग शुरू की।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

ऐसे बनें दर्शकों के चहेते सितारे

मॉडलिंग के साथ उन्होंने ऑडिशन देना भी शुरू किया। शुरुआत में तो उन्हें काफी रिजेक्शन झेलना पड़े लेकिन साल 2011 में उन्हें प्यार का पंचनामा मिली। इस फिल्म में उनके मोनोलॉग डायलॉग ने उन्हें रातों-रात फेमस बना दिया। एक फिल्म करने के बाद एक्टर ने कभी पूछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद, उन्हें सोनू के टीटू की स्वीटी, पति पत्नी और वह, भूल भुलैया 2 जैसे हिट फिल्मों में काम करते हुए देखा गया।

फैमिली ने किया सपोर्ट

जब कार्तिक ने इंडस्ट्री में कदम रखा तब उनके पेरेंट्स थोड़े-थोड़े हुए थे। दरअसल, फिल्म लाइन अनिश्चित होती है और इसमें सक्सेस मिलने की कोई गारंटी नहीं होती। हालांकि, कार्तिक के जुनून को देखा तो पेरेंट्स भी उनके सपोर्ट में खड़े हुए। इस तरह से मध्य प्रदेश के एक शहर की मिडिल क्लास फैमिली का लड़का बॉलीवुड का सुपरस्टार बन गया।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp