मनोरंजन | कौन बनेगा करोड़पति (KBC 17) दर्शकों के सबसे फेवरेट शो में से एक है। आज से सोनी टीवी पर इसका सीजन 17 शुरू होने वाला है। इस क्विज रियलिटी शो का दर्शन साल भर इंतजार करते हैं और जब यह शुरू होता है तो हर कोई टीवी के आगे बैठा हुआ दिखाई देता है। लंबे समय से दर्शक इस शो का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म होने को है।
सोशल होने से पहले मेकर्स ने प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। इसमें अमिताभ बच्चन के दो अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा एक और वीडियो शेयर किया गया है जिसमें शो की टैगलाइन के बारे में जानकारी दी गई है। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कब कहां देख सकते हैं।
कहां देखें KBC 17
कौन बनेगा करोड़पति देखने के शौकीन अगर आप भी हैं तो आज रात 9 बजे से इसे सोनी टीवी पर शुरू किया जाने वाला है। आज इसका पहला एपिसोड होगा जिसमें शो के बारे में जानकारी देने के साथ अमिताभ अपने पहले कंटेस्टेंट का स्वागत करेंगे। मार्क्स ने एक शानदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर दर्शक उत्साह से भर गए हैं।
सामने आया प्रोमो वीडियो
अमिताभ बच्चन की इस शो का एक शानदार वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक नहीं दो अमिताभ दिखाए गए हैं। पहले अमिताभ अपने क्षेत्र अंदाज में दर्शकों का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहा है और दूसरे का कहना है कि इस बार कुछ नया लाएंगे या पुराना ही परोसेंगे। इस पर जवाब आता है कि यह भाषा और अंदाज उनके शो की पहचान है। दूसरे अमिताभ का कहना है कि जमाना बदल गया है अब शो को भी बदलना चाहिए। इसके कैप्शन में लिखा है की जनरेशन एक्स से चलने वाला शो जेड तक पहुंच गया है। क्या आप इसे देखने के लिए तैयार है।
View this post on Instagram
फैंस को आया पसंद
अमिताभ बच्चन के अंदाज को देखकर फन सुनकर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 82 साल के एक्टर को एक यूजर ने कहा बहुत ही सुंदर सर। दूसरे का कहना था मुझे आपसे बहुत प्यार है। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग शो को मजेदार बताते हुए नजर आए।
