मनोरंजन | बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पटानी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य की लड़कियों पर की गई टिप्पणी की वजह से उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई थी। हालांकि, अब वो खुद फंस गई है क्योंकि उन्होंने भगवान श्री कृष्ण पर टिप्पणी कर दी है।
खुश्बू भले ही बॉलीवुड का हिस्सा नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लोग जमकर उन्हें फॉलो करते हैं। पिछले दिनों कथा वाचक पर टिप्पणी के बाद वह ट्रोल हुई थी और अब भगवान कृष्ण पर टिप्पणी कर पूरी तरह से फंस गई है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।
भगवान कृष्ण पर टिप्पणी
खुश्बू पटानी को हाल ही में प्यार, रिलेशनशिप, लिव इन रिलेशनशिप, इन बातों के दौरान वह कुछ ऐसा कह गई जो भगवान कृष्ण से रिलेटेड था। जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह ट्रोल हो गई।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर खुशबू ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बोल रहे हैं कि भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी को भागकर लेकर आए थे। आगे वह कहती है यह सुनकर आप तो हट जाएंगे ना क्योंकि समाज के हिसाब से यह सही नहीं है। कृष्ण ने हमेशा ही समाज के आदर्शों को तोड़ा है। बस उनकी ये बात सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स बुरी तरह से भड़क गए हैं।
जमकर हो रही ट्रोल
वीडियो के सामने आते ही लोग खुशबू को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा यह अब ज्यादा हो रहा है। दूसरे ने कहा अरे वह कलयुगी नारी मूर्ख, भगवान कृष्ण ने कोई नियम नहीं तोड़ा है उन्होंने बंधन तोड़ा है, जो धर्म की रक्षा और मर्यादा के विरुद्ध था। एक ने कहा यह नहीं सुधरेगी। इसके अलावा यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए।
