तेलुगु सिनेमा की माइथोलॉजिकल-सुपरहीरो फिल्म Mirai अब Jio Hotstar पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है। थिएटर में पहले ही तगड़ी कमाई कर चुकी इस फिल्म को IMDb से 7.3 रेटिंग और दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। दमदार विजुअल्स, माइथोलॉजी और एक्शन का यूनिक कॉम्बिनेशन इस फिल्म को बाकी फिल्मों से अलग बनाता है। Mirai के OTT रिलीज होते ही दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया, और फिल्म सीधे टॉप 10 ट्रेंडिंग कंटेंट में पहुंच गई है।
तेजा सज्जा स्टारर यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और पहले ही हफ्ते से खूब चर्चा में रही। कहानी, विजुअल्स और क्लाइमेक्स ने दर्शकों को ऐसा अनुभव दिया जो भारतीय सिनेमा में कम देखने को मिलता है। खास बात यह है कि फिल्म माइथोलॉजी और सुपरहीरो जॉनर का ऐसा मेल दिखाती है, जिसे लंबे समय बाद दर्शक इतने शानदार तरीके से स्वीकार कर रहे हैं।
कहानी, विजुअल्स और परफॉर्मेंस ने बढ़ाया क्रेज
Mirai की कहानी भारतीय इतिहास, पौराणिक कथाओं और फैंटेसी को मिलाकर एक नए तरह का सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाती है। कहानी का केंद्र सम्राट अशोक के समय से जुड़े नौ गुप्त ग्रंथ हैं, जिनमें अमरता का रहस्य छिपा हुआ है। इन ग्रंथों की सुरक्षा एक खास योद्धा वंश के हाथों में है। तेजा सज्जा ने वेधा का किरदार निभाया है एक साधारण युवक, जो नियति के चलते एक बड़े मिशन का हिस्सा बन जाता है। उनके सामने मनोज मंचू का ‘महाबीर लामा’ है, जो ब्लैक स्वॉर्ड के नाम से जाना जाता है और दुनिया पर राज करने के लिए इन ग्रंथों पर कब्जा करना चाहता है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और वीएफएक्स काफी हाई-क्वालिटी हैं। खासकर, हिमालय की गुफाओं में छिपे दिव्य हथियार ‘मिराई’ को पाने वाला सीक्वेंस और फाइनल क्लाइमेक्स दर्शकों को सीट से बांधे रखता है।
Jio Hotstar पर धमाकेदार एंट्री
फिल्म जब थिएटर में आई थी, तब भी इसकी चर्चा खूब हुई थी। उस समय कई फैन्स ने ‘हनु-मान’ के बाद तेजा सज्जा के इस अवतार को और भी पावरफुल बताया। OTT पर आने के बाद फिल्म को एक नए दर्शक वर्ग का प्यार मिल रहा है। Jio Hotstar ने फिल्म की OTT रिलीज की घोषणा करते ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ आ गई। दर्शकों का कहना है कि फिल्म की सिनेमैटिक स्केल बड़ी है और घर पर भी इसे देखने में थिएटर जैसा मजा आता है। फिल्म की सबसे मजबूत बात इसका वर्ल्ड-बिल्डिंग और माइथोलॉजी है, जो दक्षिण भारतीय फिल्मों की खासियत रहा है। फैंस का कहना है कि Mirai भविष्य में एक पूरी फ्रेंचाइज़ बनने की क्षमता रखती है ठीक वैसे ही जैसे हनु-मान ने अपना यूनिवर्स तैयार किया था। OTT क्रिटिक्स के कई रिव्यू में कहा गया है कि फिल्म की रफ्तार बीच-बीच में धीमी होती है, लेकिन क्लाइमेक्स ऐसा है कि वह पूरा अनुभव संभाल लेता है। यही वजह है कि यह फिल्म लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है।
क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म?
IMDb पर Mirai को 7.3 की मजबूत रेटिंग मिली है, जो बताती है कि दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर अपना सिक्का जमाया था। कई फैन्स का मानना है कि भारतीय माइथोलॉजी पर आधारित सुपरहीरो जॉनर का यह नया प्रयोग ताजगी भरा है। तेजा सज्जा की परफॉर्मेंस, मनोज मंचू का नेगेटिव अवतार और हाई-ऑक्टेन फाइट सीन्स फिल्म की जान हैं। इसके अलावा, निर्देशक ने कहानी को मॉडर्न अंदाज में पेश किया है, जिससे युवा दर्शक भी इससे जुड़ पा रहे हैं। सिनेमैटिक बिल्डअप और शानदार फाइनल बैटल इसे उन फिल्मों में शामिल करता है जिन्हें OTT पर मिस नहीं करना चाहिए। अगर आपको एक्शन, फैंटेसी, माइथोलॉजी और शानदार विजुअल्स पसंद हैं, तो Mirai आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
