बीते दिनों मनोज बाजपेई की फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। एक बिकनी किलर कहानी है जिसमें एक्टर को इंस्पेक्टर की भूमिका निभाते हुए देखा गया है। यह असली कहानी पर आधारित फिल्म है। इस केस को मुंबई के इंस्पेक्टर झेंडे ने संभाला था। इस फिल्म के बारे में तो आपने सुन लिया लेकिन आज हम आपको और भी ऐसी फिल्में बताते हैं जिसमें मुंबई पुलिस के जज्बे को दिखाया गया है।
अब तक छप्पन
अब तक छप्पन एक ऐसी फिल्म है जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। 2004 में रिलीज हुई है क्राईम ड्रामा मुंबई पुलिस के जज्बे को दिखाने का काम करती है। यह फिल्म एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की जिंदगी पर आधारित है। इस किरदार को नाना पाटेकर ने निभाया था। इसमें बताया गया था कि किस तरह से पुलिस वाला 56 गैंगस्टर को मार गिराता है।
शूट आउट एट लोखंडवाला
एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। 2007 में आई इस फिल्म में मुंबई पुलिस और गैंगस्टर माया डोलासा के बीच की मुठभेड़ दिखाई गई थी। यह फिल्म 1991 में हुई असली घटना पर आधारित है। इस दौरान मुंबई पुलिस के 400 पुलिस अधिकारियों ने सात गैंगस्टर को पकड़ने के लिए एक कॉम्लेक्स पर हमला किया था।
शूट आउट एट वडाला
एकता कपूर साल 2013 में विवेक ओबेरॉय और तुषार कपूर के साथ इस फिल्म को लेकर आई थी। इसमें गैंगस्टर मान्या सुर्वे की कहानी दिखाई गई थी। इन 1982 में मुंबई पुलिस द्वारा किए गए पहले एनकाउंटर की कहानी है। 1982 में पुलिस ने गैंगस्टर मान्या सुर्वे को मार गिराया था।
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई
अजय देवगन और इमरान हाशमी की ये कहानी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसमें मुंबई के माफी और पुलिस के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ दिखाई गई है। अंडरवर्ल्ड पर आधारित इस कहानी में रियल लाइफ आईपीएस अधिकारी लियो रिबेरो का कैरेक्टर भी दिखाया गया है। यह 1970 में मुंबई में हो रही गोल्ड और ड्रग स्मगलिंग को दिखाया गया है।
