ये 4 वेब सीरीज देख खुश हो जाएगा दिल, नेटफ्लिक्स पर जरूर करें स्ट्रीम

Author Picture
Published On: 30 July 2025

मनोरंजन | आजकल दर्शकों के मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े के अलावा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी बहुत कुछ उपलब्ध होता है। जिसका जब जहां मन चाहे वह कोई भी फिल्म और वेब सीरीज देख सकता है। जिस तरह से दर्शक हर शुक्रवार को बड़े पर्दे पर फिल्म के रिलीज का इंतजार करते हैं। वैसा ही इंतजार आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी होता है।

इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तो वैसे भी दर्शकों का मनोरंजन करने में हमेशा आगे रहती है। अगर आप अपने फोन या टीवी पर घर बैठे एंटरटेनमेंट की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बहुत कुछ उपलब्ध है। चलिए हम आपको नेटफ्लिक्स के कुछ धांसू सीरीज के बारे में बताते हैं जिन्हें देखकर आप जुनून से भर जाएंगे।

कोटा फैक्टरी

कोटा राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यह कोटा फैक्ट्री के नाम से इसलिए मशहूर है क्योंकि यहां से इंजीनियर सब डॉक्टर निकलते हैं। दरअसल यहां पर बड़े-बड़े कोचिंग हब मौजूद है जहां बच्चे अपनी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करने के लिए पहुंचते हैं। बच्चे यहां क्या सिखते हैं उनकी जिंदगी में कैसे मोड़ आते हैं। इसी पर टीवीएफ ने एक शानदार वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री बनाई है। साल 2019 में किसका पहले सीजन रिलीज किया गया था जिसमें जितेंद्र कुमार, अहसास चन्ना और रेवती जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

माई

यह जमीन से जुड़ी एक बेहतरीन कहानी है जिसका निर्देशन कमाल का है। यह एक इमोशनल थ्रिलर ड्रामा है जिसमें साधारण सी महिला के साधारण कहानी दिखाई गई है। इसमें साक्षी तंवर को मुख्य भूमिका में देखा गया था। वह अपनी बेटी की मौत की सच्चाई जानने के लिए सारी यादों को पार कर देती है। उसकी बेटी सुन बोल नहीं सकती और रहस्य में हालत में मर जाती है। शुरुआत में शील एक सीधी सादी हाउसवाइफ लगती है लेकिन फिर धीरे-धीरे सच्चाई सामने आती है। यह रोल हर मां को प्रेरणा देगा।

IC 814

यह सच्ची घटना पर आधारित एक शानदार वेब सीरीज है। इसमें तब की कहानी दिखाई गई है जो 14 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट को आतंकवादी कर लिया था। काठमांडू से दिल्ली जा रही है इस फ्लाइट में 176 यात्री और 15 क्रू मेंबर थे। ये विमान जबरदस्ती कंधार ले जाया गया था जो उसे समय तालिबान में आता था। इसमें एक बहादुर को मेंबर की कहानी दिखाई गई है।

बॉम्बे बेगम

यह मुंबई की पांच औरतों की जिंदगी, करियर, रिश्ते समाज और सेक्सुअलिटी से जुड़ी कहानी है। समाज में मौजूद महिलाओं की सच्चाई और गहराई इसमें दिखाई गई है। ये सीरीज बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान में अलंकर्ता श्रीवास्तव के साथ बनाई है। इसमें शाहाना गोस्वामी, पूजा भट्ट, आध्या आनंद, संघमित्रा हितेषी, अमृता सुभाष लीड रोल में हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp