प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी नई फिल्म वाराणसी के इवेंट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में आया उनके पति निक जोनस का रिएक्शन, जिसने कमेंट सेक्शन को मजेदार बना दिया। लोग निक को “जीजू” लिखकर खूब छेड़ रहे हैं और कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है।
नया देसी अवतार
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट फोटोज पोस्ट कीं, जो उनकी फिल्म वाराणसी के इवेंट की हैं। इसमें वह आइवरी लहंगे में नजर आ रही हैं और उनका लुक नॉर्थ और साउथ इंडियन फैशन का परफेक्ट मिक्स दिखता है। मांग टीका, ज्वेलरी, कमरबंद और हल्का, ग्लोइंग मेकअप इन सबने उनके पूरे अंदाज को बेहद रॉयल फील दिया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि उन्हें ऐसा लग रहा है मानो प्रियंका किसी इंडियन फोकलोर की प्रिंसेस लग रही हों।
सभी का जीता दिल
निक जोनस अक्सर प्रियंका की पोस्ट पर छोटा लेकिन प्रभावी कमेंट करते हैं, लेकिन इस बार उनका रिएक्शन फैंस के बीच खास चर्चा में है। प्रियंका की ये फोटोज देखते ही निक ने लिख “जब मैं कहता हूं ‘Oh My God’, तो मुझे लगता है कि मैं सबकी तरफ से बोल रहा हूं।” यह लाइन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। कमेंट सेक्शन में लोग निक को “नेशनल जीजू”, “सबके जीजू सही बोल रहे हैं”, “जीजू ने दिल जीत लिया” जैसे मैसेज भेज रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि प्रियंका के लुक की तारीफ करने में निक कभी पीछे नहीं हटते, और यही बात दोनों को फैंस का फेवरेट कपल बनाती है।
लुक बना खास
प्रियंका का यह लुक इसलिए भी वायरल हुआ क्योंकि यह एक बेहद संवेदनशील और खूबसूरत तरीके से भारतीय पारंपरिक स्टाइल को मॉडर्न टच देता है। आइवरी आउटफिट का कलर टोन बेहद सॉफ्ट था, जिससे उनकी ज्वेलरी और हेयरस्टाइल और उभरकर सामने आए। मैसी ब्रेड, न्यूड मेकअप और हरे रंग की छोटी बिंदी ने उनकी पर्सनैलिटी को और एलीगेंट बनाया।
फैशन एनालिस्ट्स का कहना है कि प्रियंका हर इवेंट में स्टाइल को लेकर कोई न कोई एक्सपेरिमेंट करती हैं। इस बार उन्होंने इंडियन कल्चर का ऐसा मिक्स दिखाया, जो कई फैशन लवर्स के लिए इंस्पिरेशन बन सकता है। उनका कॉन्फिडेंस और कैमरे के सामने सहजता इस लुक को और भी ग्लैमरस बनाती है। फैंस मानते हैं कि प्रियंका ऐसे देसी स्टाइल को ग्लोबल लेवल पर एक अलग पहचान देती हैं।
दोनों के रिश्ते की झलक
निक और प्रियंका की बॉन्डिंग हमेशा से चर्चा में रहती है। भले ही दोनों इंटरनेशनल कपल हैं, लेकिन उनकी केमिस्ट्री अक्सर भारतीय फैंस को कनेक्ट करती है। निक कई बार प्रियंका के ट्रेडिशनल लुक्स पर खास ध्यान देते हैं, चाहे कोई त्योहार हो, प्रमोशन हो या फोटोशूट। इस वजह से लोग उन्हें मजाक में “डेसि जीजू” भी कहते हैं। निक का यह ताज़ा कमेंट सिर्फ तारीफ नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि दोनों एक-दूसरे की छोटी से छोटी चीज़ पर भी खूब गौर करते हैं। एक-दूसरे के लिए उनका सपोर्ट और प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर साफ दिखाई देता है। यही वजह है कि दोनों की हर छोटी पोस्ट भी सुर्खियों में आ जाती है।
