बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र का निधन हुए लगभग एक महीना होने जा रहा है। वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उनका जाना एक युग की समाप्ति के बराबर है। एक्टर के इस तरह से चले जाने से ना सिर्फ उनके परिवार को सदमा लगा है बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी गहरे सदमे में हैं। वो कई मौके पर अपना दर्द बयां कर चुके हैं।
अब इंटरनेशनल लेवल पर उन्हें धरम जी को याद करते हुए देखा गया। एक्टर ने बताया कि उनकी मौत का सदमा को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि सलमान ने धर्मेंद्र को लेकर क्या कहा है।
भावुक हुए सलमान
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान को धर्मेंद्र की याद में फूट-फूट कर होता हुआ देखा गया था। अब इंटरनेशनल लेवल पर वह नहीं याद करते हुए दिखाई दिए। एक्टर ने कहा कि मैं कुछ समय पहले ही पता सामान शख्स को खोया है। मैं हमेशा से उनको फॉलो किया था और काफी हद तक उन्होंने मुझे प्रेरित किया। मैंने अपने करियर में जो भी किया है वह धर्म जिसे सीखकर किया है। गौर करने वाली बात यह है कि दो ही व्यक्ति मेरे जीवन में ऐसे थे जिसे मुझे प्रेरणा मिली। एक मेरे पिता और दूसरे धर्म जी। वो असल जिंदगी में बहुत नेक, ईमानदार और अच्छे इंसान थे। कुछ इस तरह से एक्टर ने धर्मेंद्र को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की है। धर्मेंद्र ने भी कई मां के पास सलमान को अपना तीसरा बेटा कहा है।
24 नवंबर को हुआ निधन
24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हुआ था। 89 साल की उम्र में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल से उन्हें घर लाया गया जहां उनका इलाज चला लेकिन फिर अचानक उनके निधन की खबर सामने आई। अपनी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और वो आज भी उनके दिलों में जिंदा हैं।
