सितंबर में जन्में इन कलाकारों ने बढ़ाया हिंदी सिनेमा का मान, हासिल की बेतहाशा शौहरत

Author Picture
Published On: 21 September 2025

भारत में कला का क्षेत्र इतना ज्यादा फैला हुआ है कि हर महीने में किसी न किसी कलाकार का जन्मदिन या फिर कोई ना कोई खास मौका जरूर आता है। 100 सालों के भारतीय फिल्म के इतिहास में ऐसी कहानी कलाकार हुए हैं जिन्होंने देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है।

हर महीने इन कलाकारों से जुड़ी कोई ना कोई चीज हमारे सामने जरूर आती है। उनकी फिल्में, गाने, अवॉर्ड फंक्शन, इंडस्ट्री में गुजरे गए साल सब कुछ दर्शकों के बीच चर्चा में रहता है। सितंबर ऐसा महीना है जिसमें कई दिग्गज कलाकारों का जन्मदिन आता है। चलिए आज हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

लता मंगेशकर

स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर को हुआ था। सिंगर बनने के लिए उन्होंने कई सालों तक तपस्या की। मुंबई में दो कमरे के छोटे से फ्लैट में अपने मां और भाई बहनों के साथ रहते हुए वह दिन रात मेहनत करती रही। अपने पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की दी सिख पर आगे बढ़ते हुए उन्होंने दुनिया भर में नाम कमाया। सिंगर का कहना था कि उनके पिता ने यह सिखाया था कि गाते समय हमेशा तुम्हें यह सोचना है कि तुम्हें अपने पिता या गुरु से बेहतर गाना है। इस बात को लता ने अपने जीवन में उतार लिया और उसे मुकाम तक पहुंची जहां पहुंचना किसी के बस की बात नहीं।

देव आनंद

संगीत से बढ़कर अगर एक्टिंग की बात करें तो देव आनंद का जन्म 26 सितंबर को हुआ था। वह प्रसिद्ध होना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को चुना। मुंबई आए लेकिन काम नहीं मिल रहा था इसलिए मिलिट्री सेंसर ऑफिस में नौकरी की। इसके बाद प्रभात स्टूडियो की फिल्म हम एक है में काम किया। कल नहीं चली संघर्ष बढ़ गए। हालांकि इस दौरान उनकी दोस्ती गुरु दत्त से हो गई थी। एक दिन अचानक वो अशोक कुमार से मिले और फिल्मों में काम मांगा। अशोक कुमार ने एक दिन उन्हें मुंबई टॉकीज बुलाया लेकिन डायरेक्टर ने उन्हें टाल दिया। हालांकि अशोक कुमार अड़े रहे और देवानंद को जिद्दी में काम मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर अपना राज चलाया।

इन सितारों ने लहराया परचम

शबाना आजमी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। हिंदी फिल्मों में उन्होंने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर और करीना कपूर जैसे सितारों का जन्मदिन भी सितंबर में आता है। यह सभी हिंदी सिनेमा के जाने पहचाने नाम हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp