सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को मिली रिटायर होने की सलाह, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Author Picture
Published On: 17 August 2025

मनोरंजन | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर छोटी बड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं उन्हें अपने चाहने वालों से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करते हुए भी देखा जाता है।

शाहरुख एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से पहचाना जाता है। वह तकरीबन 32 सालों से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करें हैं। अब हाल।ही में उन्हें सोशल मीडिया पर AskSRK सेशन रखते हुए देखा गया। इस दौरान फैंस उनसे अटपटे सवाल पूछते नजर आए।

फैंस ने किए सवाल

इस सवाल जवाब के दौरान फैंस ने शाहरुख खान से कई चीजें पूछी। इस दौरान एक यूजर ने उन्हें रिटायर होने की सलाह दी जिसका एक्टर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है।

शाहरुख ने दिए मजेदार जवाब

एक यूजर ने शाहरूख से कहा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद आपको कैसा लग रहा है। इसका जवाब में एक्टर ने कहा मैं देश के राजा जैसा महसूस कर रहा हूं। इतना सम्मान और इतनी जिम्मेदारी की आगे बढ़ने और कड़ी मेहनत करने की कोशिश करना मुश्किल लग रहा है।

एक यूजर ने कहा भाई अब उम्र हो गई है रिटायरमेंट ले लो दूसरों को आगे आने दो। इस पर शाहरूख ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि भाई तेरे सवालों का बचपन जब चला जाए फिर कुछ अच्छा सा पूछने आना तब तक अस्थाई रिटायरमेंट में रह प्लीज।

एक यूजर ने एक्टर्स उनके बेटे की सीरीज के बारे में सवाल किया। इस पर एक्टर ने कहा थी इतने सारे लोग पूछ रहे हैं इसलिए नेटफ्लिक्स को बताना होगा बेटा शो बना रहा है और आप इंतजार कर रहा है। यहां शाहरुख ने नेटफ्लिक्स को टैग भी किया है और पूछा है कि तुम क्या कर रहे हो। इस पर नेटफ्लिक्स का जवाब भी आया है जिसमें लिखा है बेटे का टीजर पोस्ट करने से पहले बाप की परमिशन चाहिए थी, फर्स्ट लुक कल आएगा। बता देंगे शाहरुख के बेटे के अलावा उनकी बेटी भी एक्टर की आने वाली फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp