2000s की हर अलमारी में था शेफाली का असर, एक्ट्रेस ने सेट किए थे कमाल के फैशन ट्रेंड्स

Author Picture
Published On: 4 July 2025

मनोरंजन | बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। हर किसी के लिए यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है की एक्ट्रेस अब उनके बीच नहीं रही। एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन जब वह कांटा लगा में आई तो उनकी किस्मत पलट गई।

कई सारी फिल्म और म्यूजिक एल्बम करने के बाद जब शैफाली ने 2002 में गाना कांटा लगा किया। तब उन्हें इतना स्टारडम हासिल हुआ जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। गाने में उनका बहुत ही स्टाइलिश और फैशनेबल लुक देखने को मिला था। लड़कियां उनके इस लुक की दीवानी हो गई थी। उन दिनों एक्ट्रेस के फैशन ट्रेंड बहुत वायरल हुए थे और हर कोई उसे फॉलो कर रहा था। चलिए आपको उन फैशन ट्रेंड के बारे में बताते हैं जो एक्ट्रेस ने सेट किए थे।

मैटेलिक क्रॉप टॉप

शैफाली ने इस गाने में ब्लैक कलर का मैटेलिक क्रॉप टॉप पहना था। एक्ट्रेस लुक को देखने के बाद यह जमकर ट्रेंड हुआ था। इसके साथ उन्होंने ग्लिटरी आईशैडो परफेक्ट ग्लैम लुक कैरी किया था। क्लब और पार्टी में जाने के लिए यह लड़कियों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ था।

लो वेस्ट जींस

लड़कियों के बीच लो वेस्ट जींस का फैशन भी शेफाली को देखकर बहुत चला था। इसके साथ विजिबल थॉन्ग यानी कि थॉन्ग का स्ट्रैप दिखना एक बोल्ड फैशन स्टेटमेंट माना जाता था। इस लोक की वजह से लो वेस्ट जींस दोबारा गर्ल्स के बीच पॉपुलर हो गई थी। इससे यूथ को बोल्ड फैशन एक्सप्लोर करने का मौका मिला।

स्टेटमेंट एक्सेसरीज और टैटूज

कांटा लगा गाने में शेफाली को शानदार सी ज्वेलरी पहने हुए देखा गया था। उनका लेयर्ड ब्रेसलेट, वेस्ट चैन और बोल्ड टैटू पॉपुलर फैशन चॉइस बन गए थे। इतना ही नहीं, जींस के साथ पहने जाने वाले हील्स बूट भी अनकॉमन फैशन था, लेकिन लोगों ने इसे बहुत फॉलो किया।

बोल्ड मेकअप

शेफालियों ने लड़कियों का रुझान बोल्ड मेकअप की तरफ थी झुकाया। एक्ट्रेस के देखने के बाद उनका ड्रैमेटिक आई मेकअप, ग्लिटर आईशैडो और डार्क काजल हर लड़की ट्राई कर रही थी। ग्लॉसी लिप्स और हाइलाइटर के परफेक्ट पॉप गर्ल लुक जमकर ट्रेंड में आया था।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp