बॉलीवुड की कलाकारों में अक्सर तुलना सुनने को मिलती रहती है। कभी कोई आगे रहता है तो कभी कोई पीछे रहता है। आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर यह ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने इंडस्ट्री में एक साथ कदम रखा था। अक्सर यह कहा जाता है कि आलिया को ज्यादा मौके दिए गए और श्रद्धा कपूर को साइड लाइन करने की कोशिश की गई। इस पर अब श्रद्धा के पापा ने बड़ा खुलासा किया है।
श्रद्धा की फीस
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर को खुलकर इस बारे में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट भले ही ज्यादा फिल्में कर रही है लेकिन श्रद्धा कपूर फिर भी उनसे ज्यादा फीस लेती हैं। यहां पर उन्होंने अनन्य पांडे का भी जिक्र किया है। शक्ति ने कहा कि मैं सच कहूं तो फिल्में ही कम करती है। जो सबसे अच्छी फिल्म होती है वह वही करती है पर पैसा ज्यादा लेती है। इन सबसे ज्यादा पैसा लेती है। साल में केवल एक या दो ही फिल्में करती है।
क्या श्रद्धा को मिले कम मौके?
ध्यान इस बात पर दिया जाए कि क्या श्रद्धा को सच में कम फिल्में मिल रही है तो शक्ति कपूर ने इशारों में बहुत कुछ बता दिया है। शक्ति ने कहा कि सच बताऊं तो वह बहुत जिद्दी है और वह वही करती है जो उसका दिल करता है। उसने कुछ नियम बना रखे हैं जिन्हें वह फॉलो करती है। हमारा बंद बहुत मजबूत है हम कभी लड़ते हैं तो कभी हॉलीडे प्लान करते हैं कभी हम फिल्म को लेकर बातचीत करते हैं। मुझे उसे पर गर्व है वह एक बेहतरीन कलाकार है।
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार स्त्री 2 में देखा गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। इस वक्त वह साथिया आसमान पर है और जल्दी एक धमाकेदार प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। दर्शकों को इस प्रोजेक्ट की डिटेल का इंतजार है।
