परम सुंदरी की रिलीज से पहले लालबाग चा राजा पहुंचे सिद्धार्थ और जाह्नवी, तस्वीरें वायरल

Author Picture
Published On: 28 August 2025

मनोरंजन | जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी जल्द ही फिल्म परम सुंदरी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म से जुड़ी जितनी भी जानकारी सामने आई हैव फ्रेंड्स न्यूज़ पर जमकर प्यार बरसाया है। पोस्टर से लेकर गाने सभी पसंद किए गए हैं। इसी बीच अब इस जोड़ी को लालबाग के राजा के दरबार में आशीर्वाद लेने जाते हुए देखा गया।

गणेश चतुर्थी प्रदेश भर में गणपति स्थापना हो चुकी है और हर जगह गणपति बप्पा मोरिया की धूम दिखाई दे रही है। हमेशा की तरह इस बार भी लाल बाग चा राजा पर विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। कई सारी फिल्में हस्तियां यहां दर्शन के लिए पहुंच रही हैं। अपकमिंग मूवी परम सुंदरी के रिलीज से पहले यह दोनों सितारे भी यहां पर पहुंचे।

लाल बाग के राजा के दरबार में जाह्नवी-सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मुंबई के जितने भी गणेश पंडाल है उसमें से यह जगह काफी मान्यता प्राप्त है। यहां पर आम लोगों के अलावा सिनेमा जगत के सितारों का भी तांता लगा रहता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

सिद्धार्थ और जाह्नवी यहां पर पहुंचे जिसके फोटो वीडियो सामने आए हैं। दोनों को लालबाग राजा के पंडाल परिसर में एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद यह दोनों गणपति बप्पा के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर तस्वीर वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

कब आएगी परम सुंदरी

दोनों सितारे जमकर अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यह 29 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इसे तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp