सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म परम सुंदरी में देखा गया। साउथ और नॉर्थ के बीच दिखाई गई इस प्रेम कहानी को लेकर दर्शकों के बीच बज तो काफी ज्यादा था। लेकिन जब यह रिलीज हुई तो दर्शकों को कहानी उतनी खास नहीं लगी।
इस फिल्म में जाह्नवी कपूर को केरल की एक सुंदर सी लड़की का किरदार निभाते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को ऑडियंस मिक्स रिएक्शन देती हुई नजर आई। वैसे सिद्धार्थ की परफॉर्मेंस को भी मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। कुछ लोग ऐसे थे जो एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस से खुश नजर आए वही कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने उनके मलयाली एक्सेंट और रूढ़िवादी महिला चित्रण का विरोध किया। सोशल मीडिया पर एक महिला ने एक्ट्रेस के बोलने के तरीके पर मजाकिया वीडियो बनाया था जिस पर सोनम बाजवा का रिएक्शन सामने आया है।
वीडियो आया था सामने
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में इनफ्लुएंसर को जाह्नवी की नकल उतारते हुए देखा जा रहा है। इसमें दिखाया गया है की ऐक्ट्रेस अपनी बहन खुशी को फोन लगा रही हैं। इसमें वह मजाक के अंदाज में परम सुंदरी की नकल कर रही होती हैं। इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने हंसी वाली इमोजी के साथ कमेंट किया है। इतना ही नहीं उनके आने वाले फिल्म एक दीवाने की दीवानीयत के को स्टार हर्षवर्धन राणा ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।
View this post on Instagram
सपोर्ट में उतरे फैंस
अब जाह्नवी के एक्सेंट का मजाक उड़ाने वाली इस वीडियो पर सोनम बाजवा और हर्षवर्धन के रिएक्शन को देखकर लोगों ने तरह-तरह की बातें करना शुरू कर दी है। एक यूजर ने कहा हर्षवर्धन ने भी इसे पसंद किया है दोनों का एक ही वीडियो पर रिएक्शन देना अजीब बात है वह भी तब जब उनकी खुद की फिल्म आ रही है। एक ने कहा सोनम बाजवा को किसी और का मजाक उड़ाने से पहले अपनी एक्टिंग देखनी चाहिए। एक ने कहा कि इनसाइडर और आउटसाइडर कभी दोस्त नहीं हो सकते। एक यूजर का कहना था मुझे यह वीडियो बकवास लगी और बिल्कुल पसंद नहीं आई। इसके अलावा कई सारे कमेंट देखने को मिल रहे हैं।
