गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं गई तान्या मित्तल, बोलीं- “उन लोगों ने की मेरी बेइज्जती”

Author Picture
Published On: 12 December 2025

बिग बॉस सीजन 19 भले ही खत्म हो गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अभी चर्चा में बने हुए हैं। तान्या मित्तल ने घर में भी बहुत सुर्खियां बटोरी और बाहर आने के बाद भी उन्हें चर्चा में देखा जा रहा है। सभी लोगों के बाहर आने के बाद किसी के बीच दोस्ती हो गई है तो किसी की दुश्मनी देखने को मिल रही है।

शो की थर्ड रनर अप तान्या मित्तल ने बाहर निकलते सभी घर वालों से दूरी बना ली है। 11 दिसंबर को विनर गौरव खन्ना ने एक शानदार पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में लगभग सभी कंटेस्टेंट शामिल हुए थे लेकिन तान्या वहां पर नहीं थी। अब तान्या ने खुलासा किया है कि मुंबई में रहकर वह गौरव की पार्टी में शामिल क्यों नहीं हुई।

क्यों नहीं गई तान्या मित्तल?

बिग बॉस 19 के घर का शायद ही कोई कंटेस्टेंट होगा जो तानिया मित्तल के खिलाफ नहीं गया। किसी ने उनके परिवार के बारे में बातें की तो कोई उन्हें फेक बताता नजर आया। जानकारी के मुताबिक तान्या उनसे नहीं मिलना चाहते जिन्होंने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा मैं नहीं जाऊंगी। मैंने क्लियर कर दिया है कि जिन लोगों ने मेरी बेइज्जती की है और जीके सर ने भी यह बोला है कि मैं अपना परिवार छुपा रही हूं ताकि मेरा सब सामने ना आ जाए। तुझे मेरे परिवार पर भरोसा नहीं है तो मैं वहां जाकर उन्हें किस बात का यकीन दिलाऊं।

ये कंटेस्टेंट नहीं आए नजर

वैसे केवल तनया मित्तल अकेली नहीं हैं जो इस पार्टी में नहीं पहुंची उनके अलावा फर्स्ट रनर अप फरहाना भट्ट भी यहां पर मौजूद नहीं थी। मालती चाहर कर बसीर अली भी यहां मौजूद नहीं थे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp