द बंगाल फाइल्स कर रही दर्शकों की तलाश, अब तक 6 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Author Picture
Published On: 8 September 2025

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। वैसे तो इसे लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि यह काफी धमाल में जाने वाली है लेकिन हॉलीवुड हॉरर द कंज्यूरिंग देखने के चक्कर में लोगों ने इस कहानी को इग्नोर कर दिया है। दूसरी तरफ बागी 4 की आंधी के आगे खड़े रहना इसके लिए मुश्किल हो रहा है।

तमाम तरह की कंट्रोवर्सी के बीच यह फिल्म दर्शकों के लिए पेश की गई थी। विवेक ने बहुत ही संगीन मुद्दे पर इस फिल्म को तैयार किया है। इसके बावजूद भी ऑडियंस को उस तरह से प्रभावित नहीं कर पाई जैसे की उम्मीद लगाई जा रही थी। फिलहाल यह दो बड़ी फिल्मों के बीच दर्शन जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है।

कितना है कलेक्शन

फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने 1.75 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे दिन तेजी पकड़ते हुए यह कारोबार 2.15 करोड़ पर पहुंच गया। तीसरे दिन का कलेक्शन 2.22 करोड़ रहा। इस तरह से फिल्म का पूरा कलेक्शन 6.12 करोड़ पर पहुंच चुका है।

द कश्मीर फाइल्स से कितने पीछे

साल 2022 में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स आई थी जो कमाई के मामले में इस फिल्म से काफी आगे थी। पहले दिन इस फिल्म ने 3.55 करोड़ की कमाई की थी। बंगाल फाइल्स ने अपनी शुरुआत तो अच्छी की है लेकिन इसके बाद ही आगे क्या कमाल दिखा पाती है यह आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp