मनोरंजन | इन दिनों जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह मोहित सूरी की सैयारा है, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा को देखा जा रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इसे रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं और यह 300 करोड़ कमाने वाली पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसमें नए लीड एक्टर्स ने काम किया है। इस फिल्म के बारे में तो आपने बहुत सुन लिया, लेकिन आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताते हैं जो 300 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म थी।
पहली 300 करोड़ी फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का माइलस्टोन सेट करने वाली फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। यह बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म पीके थी, जिसमें 300 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 122 करोड़ की बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने इंडिया में 340 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 792 करोड़ रुपए कमाए थे।
आमिर खान बने थे पीके
इस फिल्म में आमिर खान को लीड रोल में देखा गया था। यह ऐसे व्यक्ति की कहानी थी जो दूसरी दुनिया से आता है और इस दुनिया के तौर तरीकों पर सवाल उठाता। फिल्म के जरिए धर्म के नाम पर चल रहे घोटालों को उजागर किया गया है। उनके साथ अनुष्का शर्मा को दिखाया गया था जो जर्नलिस्ट होती हैं और पीके को उसके घर भेजने में मदद करती हैं। सुशांत सिंह राजपूत और बोमन ईरानी को भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाया गया है।
200 करोड़ में भी हुई थी आमिर की एंट्री
सिर्फ 300 करोड़ की ही नहीं 200 करोड़ की क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म भी आमिर खान की ही थी। एक्टर की फिल्म 3 इडियट 200 करोड़ के क्लब में शामिलहोने वाली पहली फिल्म थीं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों फिल्मों को राजकुमार हिरानी ने बनाया था। 3 इडियट्स 2009 में रिलीज हुई थी जबकि पीके को 2014 में रिलीज किया गया था।