द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन इस समय नेटफ्लिक्स पर चल रहा है। ये शो जमकर ट्रेंड कर रहा है और दर्शक इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। हर बार कोई ना कोई नया मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इस बार सुनील शेट्टी और संजय दत्त को शिरकत करते हुए देखा जाने वाला है।
सुनील शेट्टी और संजय दत्त दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में शामिल हैं। अपने फ़िल्मी करियर में इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और आज भी बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेर देते हैं। अब कपिल शर्मा के शो पर इन दोनों कलाकारों को अपने गोल्डन दोनों को याद करते और जिंदगी के छोटे बड़े लम्हे शेयर करते हुए देखा जाएगा। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों कलाकार शॉक्ड नजर आ रहे हैं।
दोनों कलाकार हुए हैरान
शो का नया प्रोमो हाल ही में शेयर किया गया है जिसमें एक दर्शक अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों को लेकर शो पर पहुंच गया। हैरानी की बात तो तब हुई जब यह खुद ही इस बारे में लोगों को बताने लगा। उसकी बातें सुनकर सुनील शेट्टी और संजय दत्त भी हैरान नजर आए।
पत्नी और गर्लफ्रेंड को लाया साथ
जो वीडियो सामने आया है उसमें एक शख्स कहता है मैं बहुत सारी फिल्में देखता हूं और मेरी जिंदगी में भी फिल्मी किस्सा हुआ है। आज मैं अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों के साथ आया हूं। यह सुनकर कपिल सवालिया अंदाज में हैं जी कहते हुए दिखाई दिए। संजय ने कहा तेरी तो और सुनील अपनी सीट से उठ गए और उसे आदमी के लिए ताली बजाने लगे। इसके बाद संजय उसे व्यक्ति के पास गए और कहां आपने यह कैसे किया हमें भी सिखा दीजिए।
View this post on Instagram
सुनील ने सुनाया मजेदार किस्सा
एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें सुनील और संजय ने खुलासा किया कि कैसे संजय के पता सुनील दत्त के खिलाफ उन्होंने विपक्षी पार्टी के लिए प्रचार की तैयारी कर ली थी। सुनील दत्त का 2005 में निधन हो गया था। सुनील शेट्टी ने कहा कि संजय उस दोस्त के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन बाद में एहसास हुआ कि वह उनके पिता के ही खिलाफ खड़ा है।
