17-22 फरवरी ओटीटी और थिएटर पर आएगा थ्रिलर का तूफान, रिलीज हो रही हैं 5 बड़ी फिल्में और सीरीज

Author Picture
Published On: 17 February 2026

फिल्म फरवरी का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और अगर आप भी हर वीकेंड कुछ नया देखने का इंतजार करते हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए खास रहने वाला है। 16 से 22 फरवरी के बीच थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। खास बात ये है कि इस बार रोमांस, स्पाई ड्रामा, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और डॉक्युमेंट्री सब कुछ एक साथ मिलने वाला है। तो चलिए आसान भाषा में जानते हैं कि इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट में क्या-क्या शामिल होना चाहिए।

1. Reality Check: Inside America’s Next Top Model- मॉडलिंग की असली कहानी

अगर आपको फैशन और मॉडलिंग की दुनिया पसंद है, तो ये डॉक्युमेंट्री सीरीज आपके लिए दिलचस्प हो सकती है। यह 16 फरवरी से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें अमेरिका की टॉप मॉडल्स की ग्लैमरस लाइफ के पीछे की सच्चाई दिखाई गई है। कैमरे के सामने की मुस्कान और पर्दे के पीछे का दबाव—दोनों का फर्क साफ नजर आएगा।

2. 56 Days – लॉकडाउन में छिपा रहस्य

18 फरवरी से Amazon Prime Video पर आ रही यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर काफी चर्चा में है। कहानी एक ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है जो लॉकडाउन के दौरान शुरू होता है, लेकिन धीरे-धीरे रहस्य में बदल जाता है। अगर आपको सस्पेंस और दिमाग घुमा देने वाली कहानी पसंद है, तो ये सीरीज ट्राई कर सकते हैं।

3. Chatha Pacha – एक्शन और कॉमेडी का तड़का

मलयालम सिनेमा की ये फिल्म 19 फरवरी से Netflix पर रिलीज होने जा रही है। इसमें एक्शन के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। जो लोग मसाला एंटरटेनमेंट पसंद करते हैं, उनके लिए ये बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

4. The Night Agent – स्पाई थ्रिलर की वापसी

इस स्पाई थ्रिलर सीरीज के पहले दो सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसका तीसरा सीजन 19 फरवरी को Netflix पर आ रहा है। गुप्त मिशन, राजनीतिक साजिशें और ताबड़तोड़ एक्शन इस बार कहानी और भी तेज रफ्तार में आगे बढ़ेगी। अगर आप जासूसी ड्रामा के फैन हैं, तो ये सीरीज मिस मत कीजिए।

5. Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri थिएटर से ओटीटी तक

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह रोमांटिक फिल्म थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अब 19 फरवरी 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। कई बार फिल्में थिएटर में भले न चलें, लेकिन ओटीटी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल जाता है। अगर हल्का-फुल्का रोमांस देखना चाहते हैं, तो इसे मौका दिया जा सकता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp