प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, बाबा की बातें सुन भर आईं एक्ट्रेस की आंखें

Author Picture
Published On: 16 December 2025

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दर्शकों के बीच फेमस कपल के तौर पर पहचाने जाते हैं। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक इन दोनों का जितना नाम है उतना ही अध्यात्म के प्रति इनका झुकाव देखने को मिलता है। अपने व्यस्त शेड्यूल से जैसे ही समय मिलता है, यह दोनों आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ते हैं।

हर बार की तरह एक बार पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के शरण में जाते हुए देखा गया। हर साल की तरह सर्दियों के मौसम में यह कपल बाबा जी के आश्रम पहुंचा है। ठंड होने के बावजूद दिन की आस्था और भक्ति में कोई कमी नहीं देखी गई। दोनों जमीन पर बैठकर महाराज जी से बातचीत करते हुए दिखाई दिए।

विराट-अनुष्का है प्रेमानंद जी के भक्त

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज की बहुत बड़े भक्त हैं। हर साल सर्दियों के मौसम में यह उनसे मिलने के लिए जरूर पहुंचते हैं। इस समय दिग्गज फुटबॉलर मेसी इंडिया में है और हर कोई उनसे मिलने जा रहा है। विराट अनुष्का भी यही सोच रहे थे लेकिन इन दोनों ने वृंदावन जाना ज्यादा जरूरी समझा।

प्रेमानंद जी की सीख

जब यह कपल प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचा तब महाराज जी ने उन्हें कई तरह की बातें समझाई। विराट और अनुष्का आश्रम में जमीन पर बैठे हुए नजर आए और उनके माथे पर तिलक दिखाई दे रहा था। बाबा की बातें सुनते हुए अनुष्का की आंखें आंसुओं से भर गई थी। प्रेमानंद जी ने उन्हें कहा कि अपने काम को सेवा समझिए गंभीर भाव से रहिए विनम्र पाएंगे नाम जप कीजिए। जो मेरे असली पिता है उनको एक बार देखिए ऐसी इच्छा होना चाहिए उन्हें देखने की लालसा होनी चाहिए। मैंने आपका हाथ थामा है, मेरे गुरु ने मेरा हाथ थामा है, उनका हाथ आचार्य ने थामा है और उनका हाथ वह थामे हुए हैं। इस तरह से एक साथ हम सब वहां पहुंचे जाएंगे।

सिर हिलाते नजर आए विराट

महाराज जी ने आगे कहा की ऐसी इच्छा रखो हमें सारा सुख मिल गया अब हमें आप चाहिए। हमें आप मिल गए तो सारा सुख आपके चरणों में है। इस पर अनुष्का ने कहा हम आपके हैं महाराज जी पर बाबा कहते हैं कि हम सब श्री जी के हैं उनकी छत्रछाया में है और सब उसी के बच्चे हैं। इस दौरान प्रेमानंद जी दोनों को कई बातें समझते हुए दिखाई दिए। इन सभी बातों को विराट कोहली चुपचाप सिर हिलाकर सुनते रहे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp