वेलकम टू द जंगल का टीजर देख फैंस हैरान, अक्षय कुमार के अवतार ने किया शॉक

Author Picture
Published On: 25 December 2025

क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। उन्होंने लंबे समय से विवादों में घिरी हुई मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज कर दिया है। इसके साथ अक्षय ने यह भी बताया है कि उनकी फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देने वाली है।

सबसे खास बात यह है कि जो टीजर सामने आया है, उसमें अक्षय कुमार का अलग ही अवतार दिखाई दे रहा है। बड़े हुए बाल और दाढ़ी में वह बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि स्टीकर में क्या है और फिल्म कब आएगी।

टीजर में अक्षय का अवतार

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अक्षय ने इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी का टीजर वीडियो रिलीज किया है। इसमें उनके साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, तुषार कपूर, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, जैकलिन फर्नांडीज, आफताब शिवदासानी, राजपाल यादव सहित कई सारे सितारे दिखाई दे रहे हैं। सभी के हाथों में मनु के दिखाई दे रही है और वह सुरक्षा गया पहले नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आ रहे हैं। उनका एक अवतार बूढ़ा है और एक जवान दिखाई दे रहा है।

कैप्शन में लिखी मजेदार बात

अक्षय ने जो टीजर शेयर किया है। उसमें उन्होंने लिखा वेलकम टू द जंगल की टीम की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस। हम 2026 में सिनेमाघर में आ रहे हैं। मैं अब तक इतने बड़े प्रोजेक्ट का पाठ नहीं बना हूं हम में से कोई भी नहीं। हम अपने इस तोहफे को आपके साथ शेयर करने के लिए बेताब हैं। फाइनली शूट खत्म हो चुका है। वेलकम टू द गैंग।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय ने कैप्शन में आगे लिखा जो भी इस फिल्म के साथ जुड़ा हुआ है उन सभी ने इस पर बहुत मेहनत की है। हमारे बड़े से परिवार की ओर से आपके घरों तक हम आपका 2026 बेस्ट हो इसकी कामना करते हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद इस पर तरह-तरह के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कोई और एक्टर बचा है क्या। एक ने कहा यह तो कम बैक वाली मूवी है। एक का कहना था हम उदय भाई और मजनू भाई को याद करेंगे। बता दें कि यह वेलकम की तीसरी फ्रेंचाइजी है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp