प्रभास की फिल्म कल्कि से दीपिका पादुकोण बाहर हो गई है और इस बात ने फैंस को काफी तगड़ा झटका दिया है। हालांकि इन सारी बातों को इग्नोर करते हुए दीपिका ने शाहरुख के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ कल्कि में दीपिका की जगह नजर आने वाली दूसरी एक्ट्रेस के बारे में चर्चा शुरू हो गई है।
इस फिल्म के सीक्वल में आगे की कहानी जहां पहला हिस्सा खत्म हुआ था वहीं से दिखाई जाने वाली थी। इसमें दीपिका भगवान विष्णु की कल की अवतार को जन्म देने वाली थी। मेकर्स के साथ फीस और समय का ताजमहल ना बैठ पाने की वजह से वह इस फिल्म से बाहर हो गई है। कुछ ऐक्ट्रेस के नाम सामने आए हैं जिन पर विचार किया जा सकता है।
सामंथा रूथ प्रभु
समांथा पैन इंडिया कलाकार बनकर उभरी हैं। फैमिली मैन में अपने किरदार से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह एक्शन और इंटेंसिटी को बहुत अच्छी तरह सैंडल कर लेती हैं। साउथ फिल्मों में भी उनके अलग-अलग किरदार नजर आए हैं।
अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी भी इस रोल के लिए बेस्ट चॉइस हैं। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बना रही है ऐसे में वह सबसे भरोसेमंद नाम में से एक हो सकती है। बाहुबली और अरुंधती जैसी फिल्मों में उन्होंने दमदार अभिनय किया है। इस दुनिया की फिल्मों के लिए वह पसंदीदा अभिनेत्री में से एक है।
प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है क्योंकि वह अपनी बहुमुखी प्रतिभा की वजह से पहचानी जाती हैं। अलग-अलग फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन किरदार निभाए हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान हासिल की है।
नयनतारा
नयनतारा का नाम भी लेडी सुपरस्टार में शामिल है। अपनी फिल्मों से बोला था दर्शकों को आकर्षित करती आई हैं। तेलुगु और तमिल सिनेमा में उनका जबरदस्त जलवा देखने को मिला। वह बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी है और दर्शकों को बहुत पसंद आई हैं।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय पर्दे पर भव्यता और राजसी पान को बहुत ही बेजोड़ तरीके से पेश करती हैं। जोधा अकबर सहित उनकी कई फिल्मों में यह झलक देखने को मिल चुकी है। वह अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं।
