नई दिल्ली | अगर आप आज यानी 6 जुलाई को ज्वेलरी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए हम आपको 18 कैरेट 22 कैरेट और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के भाव बता देते हैं। आपको बता दें कि सोने और चांदी के भाव लगातार उतार चढ़ाव में बने हुए हैं। लोगों को जहां दाम कम होने की उम्मीद है, तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि भाव बढ़ेंगे।
इन कीमतों में आए बदलाव के बाद सोने के दाम 98,000 और चांदी के भाव 1 लाख के पार पहुंच चुके हैं। सराफा बाजार की ओर से जारी किए गए रेट के अनुसार 22 कैरेट सोने का दाम 90,750, 18 कैरेट सोने का दाम 74,250 चल रहा है।
18 कैरेट का दाम
- दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 74,250।
- इंदौर और भोपाल में सोना 74,170।
- चेन्नई सराफा बाजार में सोना 75,750।
- कोलकाता और मुंबई में सोना 74,130 प्रति 10 ग्राम रुपए बना हुआ है।
22 कैरेट सोने का दाम
- भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोना 90,650।
- हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और केरल में 90, 600।
- जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रेट बना हुआ है।
24 कैरेट का भाव
- भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का दाम 98, 880 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
- हैदराबाद, केरल, मुंबई और बेंगलुरु में 98,830 रुपए।
- चेन्नई में सोने की कीमत 98,830 रुपए है।
- दिल्ली लखनऊ और चंडीगढ़ में 10 ग्राम सोना 98,980 पर ट्रेंड कर रहा है।
चांदी का भाव
- भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी 1,10,000 रुपए बनी हुई है।
- जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता में चांदी 1,10,100 रुपए बनी हुई है।
- चेन्नई, हैदराबाद, केरल और मदुरै में ये कीमत 1,20,000 रुपए पर बनी हुई है।
कैसे तय होती है सोने की कीमत
देश में सोने चांदी की कीमत में हर रोज बदलाव आता है। यह कई सारी चीजों पर निर्भर करता है जैसे की दुनिया भर में सोने का क्या रेट चल रहा है। डॉलर रुपए की कीमत में कितना फर्क आया है। सरकार सोने पर कितना टैक्स लगा रही है। यह सारी चीज सोने के दाम को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।