सोने-चांदी के दाम में हुआ बदलाव, यहां देखें 8 जुलाई के लेटेस्ट रेट

Author Picture
Published On: 8 July 2025

नई दिल्ली | सोने और चांदी के भाव लगातार उतार चढ़ाव में बने हुए हैं। कभी थोड़ी बढ़त, तो कभी थोड़ी गिरावट जारी है। लोगों को जहां दाम कम होने की उम्मीद है तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि भाव बढ़ेंगे। इसी बीच 8 जुलाई के ताजा भाव सामने आ गए हैं।

आज सोने चांदी के दाम में गिरावट आई है। इन कीमतों में आए बदलाव के बाद सोने के दाम 98000 और चांदी के भाव 1 लाख के पार पहुंच चुके हैं। सराफा बाजार की ओर से जारी किए गए रेट के अनुसार 22 कैरेट सोने का दाम 90,750, 18 कैरेट सोने का दाम 74,250 चल रहा है।

18 कैरेट का दाम

  • दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 74,250
  • इंदौर और भोपाल में सोना 74,170
  • चेन्नई सराफा बाजार में सोना 75,750
  • कोलकाता और मुंबई में सोना 74,130 प्रति 10 ग्राम रुपए बना हुआ है।

22 कैरेट सोने का दाम

  • भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोना 90,650
  • हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और केरल में 90, 600
  • जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रेट बना हुआ है।

24 कैरेट का भाव

  • भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का दाम 98, 980 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
  • हैदराबाद, केरल, मुंबई और बेंगलुरु में 98,840 रुपए है।
  • चेन्नई में सोने की कीमत 98,840 रुपए है।
  • दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 10 ग्राम सोना 98,990 पर ट्रेंड कर रहा है।

चांदी का भाव

  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी 1,10,000 रुपए बनी हुई है।
  • जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता में चांदी 1,10,100 रुपए बनी हुई है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, केरल और मदुरै में ये कीमत 1,20,000 रुपए पर बनी हुई है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत

देश में सोने चांदी की कीमत में हर रोज बदलाव आता है। यह कई सारी चीजों पर निर्भर करता है जैसे की दुनिया भर में सोने का क्या रेट चल रहा है। डॉलर रुपए की कीमत में कितना फर्क आया है। सरकार सोने पर कितना टैक्स लगा रही है। यह सारी चीज सोने के दाम को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp