नई दिल्ली | अगस्त का महीना लग चुका है और इसी के साथ कई चीजों की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दोनों सोना चांदी का जो दाम चल रहा है, उसने आम आदमी को हैरत में डाल दिया है। लाख रुपए का सोना और चांदी खरीदना लोगों के बस की बात नहीं रही। अब लोग बस इस बात का इंतजार करते हैं कि कब दाम कम होंगे और वह खरीदी कर सकेंगे। अगर आप सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको आपके शहर का 10 ग्राम का लेटेस्ट सोने का रेट बता देते हैं। सोने की कीमतों में आज 210 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी में 2000 प्रति किलो की गिरावट आई है।
1 अगस्त 2025 को 24 कैरेट सोने का दाम 99,970, 22 कैरेट का दाम 91,650 और 18 कैरेट का दाम 74,990 हो गया है। चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली है और यह 1,13,000 पर पहुंच गई है।
18 कैरेट का दाम
- दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 74,990।
- इंदौर और भोपाल में सोना 74,910।
- चेन्नई सराफा बाजार में सोना 75,450।
- कोलकाता और मुंबई में सोना 74,870 प्रति 10 ग्राम रुपए बना हुआ है।
22 कैरेट सोने का दाम
- भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोना 91,500।
- हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और केरल में 91,500।
- जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में 91,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रेट बना हुआ है।
24 कैरेट का भाव
- भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का दाम 99,970 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
- हैदराबाद, केरल, मुंबई और बेंगलुरु में 99,820 रुपए।
- चेन्नई में सोने की कीमत 99,820 रुपए है।
- दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 10 ग्राम सोना 99,970 पर ट्रेंड कर रहा है।
चांदी का भाव
- भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी 1,13,000 रुपए बनी हुई है।
- जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता में चांदी 1,13,000 रुपए बनी हुई है।
- चेन्नई, हैदराबाद, केरल और मदुरै में ये कीमत 1,23,000 रुपए पर बनी हुई है।
कैसे तय होती है सोने की कीमत
देश में सोने चांदी की कीमत में हर रोज बदलाव आता है। यह कई सारी चीजों पर निर्भर करता है जैसे की दुनिया भर में सोने का क्या रेट चल रहा है। डॉलर रुपए की कीमत में कितना फर्क आया है। सरकार सोने पर कितना टैक्स लगा रही है। यह सारी चीज सोने के दाम को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
