कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, जानें 8 जुलाई का पेट्रोल डीजल का रेट

Author Picture
Published On: 8 July 2025

नई दिल्ली | पेट्रोल-डीजल के दाम में रोजाना बदलाव देखने को मिलता है। यह बदलाव राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स की वजह से नजर आता है। 8 जुलाई को पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता सहित देश के सभी शहरों में कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए रेट के बाद आप अपने शहर के ताजा दाम देख सकते हैं।

पेट्रोल डीजल की कीमतों में आने वाले बदलाव की वजह सरकार की तरफ से टैक्स में की गई कटौती है। हालांकि, तेल कंपनियों की ओर से रोजाना फ्यूल प्राइस घोषित की जाती है। इसके बाद, थोड़ा बहुत बदलाव नजर आता है। रोजाना सुबह यह भाव अपडेट हो जाते हैं।

रोज जारी होते हैं रेट

तेल विपणन कंपनियों की ओर से हर सुबह पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी होते हैं। ऐसा रोज इसलिए किया जाता है ताकि आम जनता नई कीमतों के प्रति जागरूक रह सके। पारदर्शिता रखने के उद्देश्य से किया जाता है। पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव भी आ सकता है क्योंकि इनकी कीमत कच्चे तेल की वैश्विक बाजार में कीमतों के आधार पर तय होती है। रुपए और डॉलर की कीमत की स्थिति को देखकर भी इनके दाम तय होते हैं। अगर मार्केट में पेट्रोल डीजल की मांग बढ़ जाती है, तब भी इनके भाव बढ़ जाते हैं। एक बार फिर नई कीमत सामने आई है।

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव के बाद ही पेट्रोल डीजल का दाम तय होता है। बीते 24 घंटे में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 66.94 डॉलर प्रति बैरल है। बीते दिन ये 66.66 डॉलर प्रति बैरल था।

आज का पेट्रोल डीजल रेट

  • नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर।
  • मुंबई: पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर।
  • कोलकाता: पेट्रोल की कीमत 103.94 और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर।
  • चेन्नई: पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर।

MP में पेट्रोल की कीमत

मध्य प्रदेश में 9 जुलाई 2025 को पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल की कीमत 107.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कीमत में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। आर्थिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल 106.48 और डीजल 91.88 रुपए। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 106.50 और डीजल 91.84 रुपए। जबलपुर में पेट्रोल 106.54 डीजल 91.84 रुपए प्रति लीटर बना हुआ है।

कैसे चेक करें रेट

आप चाहे तो घर बैठे बहुत ही आसानी से पेट्रोल डीजल के ताजा दाम एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं। इससे आपको एसएमएस पर ही आसानी से दाम पता चल जाएंगे

BPCL के ग्राहक 922311 2222 पर RSP लिखकर एसएमएस भेजें।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp