भोपाल, Petrol Diesel Rate | 2 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता सहित देश के सभी शहरों में कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। तेल कंपनियों की ओर से रोजाना फ्यूल प्राइस घोषित की जाती है, जिसके बाद थोड़ा बहुत बदलाव नजर आता है। रोजाना सुबह यह भाव अपडेट हो जाते हैं।
तेल विपणन कंपनियों की ओर से हर सुबह पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी होते हैं। ऐसा रोज इसलिए किया जाता है, ताकि आम जनता नई कीमतों के प्रति जागरूक रह सके। पारदर्शिता रखने के उद्देश्य से किया जाता है। पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव भी आ सकता है, क्योंकि इनकी कीमत कच्चे तेल की वैश्विक बाजार में कीमतों के आधार पर तय होती है। इसके अलावा, रुपए और डॉलर की कीमत की स्थिति को देखकर भी इनके दाम तय होते हैं।
आज का पेट्रोल-डीजल रेट
- नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल की कीमत 103.94 और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर
MP में पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में 2 जुलाई 2025 को पेट्रोल 107.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.78 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। पिछले 10 दिनों से कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। आर्थिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल 106.92 और डीजल 92.98 रुपए। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 106.47 और डीजल 91.84 रुपए। जबलपुर में पेट्रोल 106.54 डीजल 91.93 रुपए प्रति लीटर बना हुआ है।
कैसे चेक करें रेट
आप चाहे तो घर बैठे बहुत ही आसानी से पेट्रोल डीजल के ताजा दाम SMS के जरिए चेक कर सकते हैं। इससे आपको SMS पर ही आसानी से दाम पता चल जाएंगे।
- BPCL के ग्राहक 922311 2222 पर RSP लिखकर SMS भेजें।
- IOC के ग्राहक 922 499 2249 पर RSP लिखकर भेजें।
- HPCL के ग्राहक 9222201122 पर HP Price लिखकर भेजें।